1100 प्लॉटधारी खोलेंगे बीएसएल की पोल

त्राहिमाम सभा व उपवास के जरिये इस्पात मंत्री 11 को बतायेंगे परेशानी बोकारो व्यावसायिक प्लॉट हॉल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन करेगी सभा बोकारो :बोकारो व्यावसायिक प्लॉट हॉल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को हुई. सेक्टर 04 स्थित कार्यालय में राजेंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई. श्री विश्वकर्मा ने कहा : 11 अगस्त को केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र […]

त्राहिमाम सभा व उपवास के जरिये इस्पात मंत्री 11 को बतायेंगे परेशानी

बोकारो व्यावसायिक प्लॉट हॉल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन करेगी सभा
बोकारो :बोकारो व्यावसायिक प्लॉट हॉल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को हुई. सेक्टर 04 स्थित कार्यालय में राजेंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई. श्री विश्वकर्मा ने कहा : 11 अगस्त को केंद्रीय इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बोकारो दौरा है. प्लॉटधारी अपनी समस्या से मंत्री को रूबरू करायेंगे. सिटी सेंटर में एसोसिएशन की त्राहिमाम सभा व सांकेतिक उपवास कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम के जरिये बीएसएल प्रबंधन के अनैतिक नियमों के बारे में बताया जायेगा.
श्री विश्वकर्मा ने कहा : लीज नवीकरण में करोड़ों रुपये की मांग की जा रही है. यह सरासर गलत है. साथ ही कचरा निस्तारण के नाम पर लोगों पर वित्तीय भार दिया जा रहा है. बताया : बोकारो स्टील सिटी को नगर निगम का दर्जा देने, कचरा के नाम पर हजारों की मांग, खाली पड़ी जमीन का औद्योगिक विकास व बीएसएल की उत्पादन क्षमता 10 मिलियन टन करने, नागरिक सुविधा बढ़ाने की मांग को लेकर सभा होगी.
हर सेक्टर के 1100 प्लॉटधारियों के संदेश को मंत्री तक पहुंचाया जायेगा. बैठक में एसोसिएशन के महासचिव भइया प्रीतम, कोषाध्यक्ष जगदीश चौधरी, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, बिनोद कुमार, नरेश लोधा, कमलेश शर्मा, एसी अग्रवाल, रवींद्र कुमार, ज्ञानेंद्र पांडेय, बादल चंद्र राय, एचएन सुराना, राम कुमार शर्मा, शशि लाल लुंकर, सतीश कुमार, शैलेस कुमार, सुमेर चंद्र अग्र्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, गजेंद्र पाल सिंह, अरविंद कुमार, जीपी सिंह, प्रवीण कुमार, मोती लाल व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >