बहुरा यात्रा के साथ मौसीबाड़ी से लौटे भगवान

बोकारो : जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ… कृपा करो हे ! जगन्नाथ… जैसे-जैसे रथ आगे बढ़े, दुनिया का भय व दरिद्र घटे… ऐसे ही उत्साहित भक्ति पंक्तियों के साथ भक्तों ने प्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बालभद्र का रथ खींचा. शुक्रवार को बहुरा यात्रा के जरिये मौसीबाड़ी (श्रीराम मंदिर-01) से वापस घर (जगन्नाथ मंदिर-04) आये. […]

बोकारो : जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ… कृपा करो हे ! जगन्नाथ… जैसे-जैसे रथ आगे बढ़े, दुनिया का भय व दरिद्र घटे… ऐसे ही उत्साहित भक्ति पंक्तियों के साथ भक्तों ने प्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बालभद्र का रथ खींचा. शुक्रवार को बहुरा यात्रा के जरिये मौसीबाड़ी (श्रीराम मंदिर-01) से वापस घर (जगन्नाथ मंदिर-04) आये. छेरा पहंरा की रस्म बीएसएल के इडी (पीएंडए) मुकुल प्रसाद ने निभाया. रस्म अदायगी के फौरन बाद पुजारी की ओर से जय-जयकारा का नारा लगाया गया. हर जयकार के साथ श्रद्धालु-भक्तों का उत्साह व विनय देखते ही बन रहा था.

रथ तक प्रभु रूप को पहुंचाने की रस्म निभाने वाली पहंडी यात्रा सुबह 11:30 बजे शुरू हुई. इससे पहले विशेष पूजा अर्चना व आरती की गयी. पहंडी यात्रा के बाद छेरा पंहरा व अन्य प्रयोजन निभाते-निभाते 1:30 बज गये. श्रद्धालुओं ने हर रस्म में हिस्सा लिया. समय व मौसम की परवाह किये बिना हर किसी ने आस्था के सागर में डुबकी लगायी. यात्रा राम मंदिर-01 से पत्थरकट्टा चौक, गांधी चौक, बीजीएच अस्पताल, अंबेदकर चौक होते हुए जगन्नाथ मंदिर-04 पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >