बोकारो : मेघालय अंडर 16 क्रिकेट टीम के कोच बने संजय

बोकारो : बोकारो के बीसीसीआइ लेवल टू कोच संजय पांडे को सत्र 2018 -19 के लिए बीसीसीआइ की ओर से संचालित होने वाले विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर 16 टूर्नामेंट में भाग लेने वाली मेघालय राज्य क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है. शनिवार को इसकी जानकारी बीसीसीआइ के सहायक महाप्रबंधक (क्रिकेट ऑपरेशन ) के […]

बोकारो : बोकारो के बीसीसीआइ लेवल टू कोच संजय पांडे को सत्र 2018 -19 के लिए बीसीसीआइ की ओर से संचालित होने वाले विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर 16 टूर्नामेंट में भाग लेने वाली मेघालय राज्य क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त किया गया है.
शनिवार को इसकी जानकारी बीसीसीआइ के सहायक महाप्रबंधक (क्रिकेट ऑपरेशन ) के वी पी राव ने दी. गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल चास में कंप्यूटर शिक्षक के पद पर कार्यरत संजय पांडे इससे पूर्व पूर्वी क्षेत्र सीनियर महिला टीम, झारखंड राज्य अंडर 25, झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में मुख्य कोच की भूमिका पिछले पांच वर्षों से निभाते आ रहे हैं.
यह पहला मौका है जब बीसीसीआइ ने उन्हें किसी राज्य क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. श्री पांडे के कोच के पद पर नियुक्ति पर जीजीइएस के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह, विद्यालय के प्राचार्य जॉस थॉमस, जिला क्रिकेट संघ के सचिव सह झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सहायक सचिव पीएन सिंह उपाध्यक्ष शंभू शरण सिंह, अरविंद कुमार कोषाध्यक्ष ए के गर्ग, संयुक्त सचिव राजेश्वर सिंह, संजीव रंजन अनिल कुमार, नौशाद खान, सहायक सचिव उमेश कुमार पाठक, दिलीप सिंह, राजीव कुमार, नंदकिशोर, राजीव मोहन, प्रदीप कुमार, रूपेश कुमार, आजीवन सदस्य अजय कुमार, डीडी झा, ज्योति प्रकाश द्विवेदी, राजेश रंजन, प्रकाश मिश्रा, नंदकिशोर, अजीत सिंह, योगेंद्र कुमार, अंपायर अरविंद सिंह, सुभाष कर्मकार, दीपक, अमित सिंह, संजय पहाड़ी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >