Bokaro News: जिले के 63 केंद्रों पर मैट्रिक व 44 केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा

Bokaro News: झारखंड अद्यिविद्य परिषद (जैक) रांची की ओर से वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 11 फरवरी से 03 मार्च तक होनी है. माध्यमिक परीक्षा प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:45 बजे से 01:00 बजे अपराह्न तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक संचालित होगी.

बीएनएसएस की धारा 163 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रांजल ढ़ांडा व अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो मुकेश मछुआ ने अपने – अपने क्षेत्रांतर्गत अवस्थित सभी परीक्षा केन्द्रों के परिसर से 500 गज की परिधि अंतर्गत निम्नांकित कार्य व गतिविधियों को निषिद्ध किया है. गौरतलब है कि जिले के 63 केंद्रों पर मैट्रिक व 44 केंद्रों पर इंटर की परीक्षा होनी है. इसमें चास अनुमंडल अन्तर्गत मैट्रिक परीक्षा के लिए 25 परीक्षा केंद्र व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इसी तरह बेरमो अनुमंडल अंतर्गत मैट्रिक परीक्षा के लिए 38 व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 24 परीक्षा केंद्र बने हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >