पल्स पोलियो अभियान काे करें सफल : सीएस

बोकारो: कैंप दो स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो समीक्षा सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन सीएस डॉ एस मुर्मू, डीएमओ एके पोद्दार, डीटीओ डॉ बीपी गुप्ता, डीआरसीएचओ डॉ एस टुडू, डीएलओ डॉ राजश्री रानी, डब्लूएचओ के सर्विलॉस ऑफिसर डॉ ए रज्जाक ने किया. सीएस डॉ मुर्मू […]

बोकारो: कैंप दो स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो समीक्षा सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन सीएस डॉ एस मुर्मू, डीएमओ एके पोद्दार, डीटीओ डॉ बीपी गुप्ता, डीआरसीएचओ डॉ एस टुडू, डीएलओ डॉ राजश्री रानी, डब्लूएचओ के सर्विलॉस ऑफिसर डॉ ए रज्जाक ने किया.

सीएस डॉ मुर्मू ने कहा : 28 जनवरी व 11 मार्च को राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस मनाया जायेगा. इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. प्लस पोलियो अभियान को सफल बनाएं. जिन स्थानों पर परेशानी होगी. उसी वक्त परेशानी से जिला टास्क फोर्स को अवगत कराना होगा. जिले के सभी लक्षित जनसंख्या को पल्स पोलियो की खुराक मिले. इसका पूरा-पूरा ध्यान एमओ आइसी रखें.

ब्लॉक स्तर पर करें बैठक व दे प्रशिक्षण : सीएस ने कहा कि 24 दिसंबर तक सभी एमओ आइसी माइक्रोप्लान बना कर सिविल सर्जन कार्यालय को उपलब्ध करा दें. ताकि उसी के अनुसार अभियान को सफल बनाया जा सके. जिला स्तर पर जिला टास्क फोर्स की बैठक के बाद ब्लॉक स्तर पर बैठक करें. विशेष दिशा निर्देश जारी करने के साथ-साथ ब्लॉक लेबल पर एएनएम व सहिया को प्रशिक्षण दें. स्लाइड के माध्यम से सभी एमओ आइसी व स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया कि वैक्सीनेसन के बाद आने वाली समस्याओं से कैसे निपटा जा सके. टीकाकरण पर भी जोर दिया गया. मौके पर डीपीएम रवि शंकर, डीडीएम कुमारी कंचन, डीएएम अमित कुमार, एमओ आइसी डॉ नवाब, डॉ अवधेश कुमार, आरसीएच असिस्टेंट उर्मिला कुमारी, ब्लॉक प्रोग्राम यूनिट सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >