वेश बदल मोबाइल गुम होने का सनहा दर्ज कराने पहुंचे एसपी

बोकारो: थाना गये आम आदमी के साथ पुलिसकर्मी कैसा व्यवहार करते हैं. इस बात की जानकारी लेने के लिए जिले के नये एसपी कार्तिक एस शनिवार की रात वेश बदल कर बीएस सिटी थाना व सेक्टर चार थाना का औचक निरीक्षण किया़ जानकारी के अनुसार, एसपी वेश बदल कर व चेहरा पर मफलर बांधे हुए […]

बोकारो: थाना गये आम आदमी के साथ पुलिसकर्मी कैसा व्यवहार करते हैं. इस बात की जानकारी लेने के लिए जिले के नये एसपी कार्तिक एस शनिवार की रात वेश बदल कर बीएस सिटी थाना व सेक्टर चार थाना का औचक निरीक्षण किया़ जानकारी के अनुसार, एसपी वेश बदल कर व चेहरा पर मफलर बांधे हुए रात लगभग एक बजे पैदल बीएस सिटी थाना गये़ इस दौरान एसपी की गाड़ी थाना से काफी दूरी पर खड़ी की गयी थी़.
एसपी ने दिया परिचय तो उड़े होश : एसपी पैदल थाना पहुंचे़ थाना के ओडी ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी को एसपी ने आम आदमी की तरह नमस्कार किया और बताया कि उनका मोबाइल चोरी हो गया है़ वह सनहा दर्ज कराने आये है़.

ओडी ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी रात एक बजे मोबाइल चोरी का सनहा दर्ज कराने की बात सुन कर गर्म हो गये़ ओडी पदाधिकारी ने कहा रात एक बजे थाना में सनहा दर्ज कराने आये हो चलो भागो यहां से़ कल दिन में आना़ इसके बाद एसपी ने अपना परिचय दिया तो थाना में मौजूद ओडी पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों के होश उड़ गये़ ओडी पदाधिकारी ने एसपी से दुबारा ऐसी गलती नहीं करने का वादा किया़ एसपी ने ओडी पदाधिकारी को फटकार लगाते हुए चेतावनी देकर फिलहाल छोड़ दिया है़ इसी तरह का कुछ वाकया सेक्टर चार थाना में भी हुआ़ यहां भी एसपी मोबाइल चोरी का सनहा दर्ज कराने पहुंचे थे़ दोनों थाना के पदाधिकारी को एसपी ने फिलहाल चेतावनी देकर अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने व आम लोगों से सम्मान जनक तरीके से पेश आने की नसीहत दी है़.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >