सीबीएसइ का अगले महीने आयेगा परीक्षा कार्यक्रम

बोकारो. सीबीएसइ 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जनवरी में जारी करेगा. बीते सत्र में इसे नौ जनवरी को जारी किया गया था. इस साल 10वीं की परीक्षाएं नौ मार्च से 10 अप्रैल तक चली थीं. वहीं, 12वीं की परीक्षाएं नौ मार्च से 29 अप्रैल तक ली गयी थीं. सूत्रों के मुताबिक बोर्ड […]

बोकारो. सीबीएसइ 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जनवरी में जारी करेगा. बीते सत्र में इसे नौ जनवरी को जारी किया गया था. इस साल 10वीं की परीक्षाएं नौ मार्च से 10 अप्रैल तक चली थीं. वहीं, 12वीं की परीक्षाएं नौ मार्च से 29 अप्रैल तक ली गयी थीं. सूत्रों के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं का फरवरी में न होकर मार्च में ही होना अब तय है.

मूल्यांकन के लिए अधिक समय दिये जाने का प्रस्ताव बोर्ड की ओर से लाये जाने के बाद परीक्षा की तिथियों को लेकर उत्सुकता बढ़ गयी है. इस बात की पूरी संभावना है कि चार राज्यों कर्नाटक, नगालैंड, त्रिपुरा एवं मेघालय में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद ही बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा.

दसवीं और 12वीं के परीक्षा कार्यक्रम सीबीएसइ की वेबसाइट पर जारी किये जायेंगे. इस बीच सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि सीबीएसई फिलहाल दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा कार्यक्रम तैयार करने में जुटा है. जैसे ही यह तैयार होता है, संबंधित पक्षों को इसकी सूचना दे दी जायेगी. बीते सत्र में सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 10 लाख 98 हजार 891 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें चार लाख 60 हजार 26 लड़कियां और 6 लाख 38 हजार 865 लड़के थे.
वहीं, दसवीं की परीक्षा में आठ लाख 86 हजार 506 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था.पिछले शैक्षणिक सत्र में सीबीएसई ने तीन जून को सभी क्षेत्रों के लिए दसवीं के नतीजे घोषित कर दिये थे, जबकि 12वीं के परीक्षा परिणाम 28 मई को जारी किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >