डीसी ने किया दो एइ को शो कॉज

बोकारो: डीसी राय महिमापत रे ने एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता विनोद पराशर व जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता हरिदास को शो कॉज किया है. जिला परिषद के अभियंता पर अल्पकालीन निविदा प्रकाशित कर निविदा की कार्रवाई करने का मामला है, वहीं एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता पर जांच रिपोर्ट गलत देने का मामला है. डीसी ने […]

बोकारो: डीसी राय महिमापत रे ने एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता विनोद पराशर व जिला परिषद के कार्यपालक अभियंता हरिदास को शो कॉज किया है. जिला परिषद के अभियंता पर अल्पकालीन निविदा प्रकाशित कर निविदा की कार्रवाई करने का मामला है, वहीं एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता पर जांच रिपोर्ट गलत देने का मामला है. डीसी ने दोनों से एक निश्चित समयावधि में स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा है.
क्या मामला
मामला नावाडीह के नारायणपुर के पंचायत भवन के निर्माण से जुड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार मामला पिछले कई वर्षों से चल रहा है. नावाडीह प्रखंड में के छह पंचायत में पंचायत भवन निर्माण का कार्य अंशु कंस्ट्रक्शन ने लिया था. कंपनी ने पांच पंचायत सचिवालय का निर्माण कर दिया. नारायणपुर में बनने वाले पंचायत भवन का निर्माण नहीं किया. इस मामले में जन प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन व सक्षम पदाधिकारियों से शिकायत की. शिकायत के बाद डीडीसी स्तर से ससमय पंचायत भवन का निर्माण नहीं होने पर निविदा रद्द कर दी गयी.

ठेका कंपनी इस मामले को लेकर हाइ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. इसके बाद जिला परिषद ने पुन: निविदा प्रकाशित की. प्रकाशित निविदा अल्पकालीन थी. लेकिन उसकी समयावधि सामान्य निविदा की तरह 15 दिन ही थी. 15 दिन में निविदा खोली गयी. टेंडर लेने में गड़बड़ी के बाद पंचायत भवन का निर्माण कार्य नारायणपुर पंचायत के के बजाय पोखरिया पंचायत में होने लगा. पुन: जन प्रतिनिधयों ने इस मामले की शिकायत की. डीडीसी ने मामले की जांच के लिए एनआरपीइ के कार्यपालक अभियंता को दिया. अभियंता ने जांच में पंचाययत भवन निर्माण के स्थनको सही ठहराया. मामले की जांच नावाडीह के सीओ ने की. पंचायत भवन नारायणपुर के बजाय पोखरिया पंचायत में बनने की रिपोर्ट दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >