24 से 27 अप्रैल 2018 के बीच परीक्षाफल डिस्पले किया जायेगा. एडमिट कार्ड मार्च के दूसरे सप्ताह से उपलब्ध होगा. जेइइ मेन पेपर वन सुबह साढ़े नौ से साढ़े 12 बजे, जेइइ मेन पेपर टू सिर्फ ऑफ लाइन दोपहर दो से पांच बजे तक होगा. प्रथम सिटिंग जेइइ मेन पेपर वन साढ़े नौ से साढ़े 12 बजे तक ऑन लाइन होगा. सेकेंड सिफ्ट जरूरत पड़ने पर होगा.
आइआइटी जेइइ मेन 2018 : फाॅर्म भरने के लिए आधार कार्ड जरूरी
बोकारो: क्या आप आइआइटी जेइइ मेन 2018 में बैठने जा रहे हैं? अगर हां, तो आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है. आइआइटी जेइइ मेन 2018 का फाॅर्म एक दिसंबर 2017 से एक जनवरी 2018 तक भरा जायेगा. फाॅर्म भरने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है. जेइइ मेन से 31 एनआइटी, 20 ट्रिपल आइटी […]

बोकारो: क्या आप आइआइटी जेइइ मेन 2018 में बैठने जा रहे हैं? अगर हां, तो आपके पास आधार कार्ड होना जरूरी है. आइआइटी जेइइ मेन 2018 का फाॅर्म एक दिसंबर 2017 से एक जनवरी 2018 तक भरा जायेगा. फाॅर्म भरने के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है. जेइइ मेन से 31 एनआइटी, 20 ट्रिपल आइटी व 22 जीएफटीआइ जैसे बीआइटी मेसरा/निफ्ट में दाखिला मिलता है. देश भर के कई यूनिवर्सिटी व राज्यों में ऑल इंडिया कोटा के तहत सिर्फ ऑन लाइन काउंसेलिंग से सीधा नामांकन होता है. यह जेइइ एडवांस के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा भी है. दो लाख 20 हजार विद्यार्थी को परीक्षा के आधार पर जेइइ एडवांस में शामिल होने का मौका मिलेगा.
बोकारो सहित झारखंड में चार परीक्षा केंद्र : झारखंड में आइआइटी जेइइ मेन 2018 के लिए चार जिला में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इसमें रांची, बोकारो, जमशेदपुर व धनबाद शामिल है. इसी प्रकार बिहार में पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, दरभंगा, औरंगाबाद व बिहारशरीफ को परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
सही उत्तर पर तीन अंक व गलत उत्तर पर माइनस एक अंक : जेइइ मेन पेपर वन में तीन अंक सही उत्तर पर मिलेगा. गलत उत्तर पर माइनस एक अंक मिलेगा. कुल प्रश्न फिजिक्स में 30, केमेस्ट्री में 30 व मैथ्स में 30 होंगे. परीक्षा 360 अंक की होगी. जेइइ मेन पेपर टू तीन घंटे का होगा. इसमें 82 प्रश्न होंगे. कुल अंक 390 होगा. पार्ट वन में मैथेमेटिक्स सही के लिए चार अंक, पार्ट टू एप्टीट्यूट टेस्ट सही अंक के लिए चार अंक व पार्ट थ्री ड्राइंग टेस्ट एक के लिए 35 अंक होंगे.
आइआइटी मेन 2018 के प्रतिभागी पूरी सजगता के साथ ऑन लाइन या ऑन लाइन फार्म भरें. परीक्षा की तिथि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें. धैर्य व संयम के साथ तैयारी करें, सफलता जरूर मिलेगी. जेइइ मेन के वेबसाइट पर परीक्षा पैटर्न सहित अन्य जानकारी उपलब्ध है. अभिभावक, बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बितायें. बच्चों में आत्मविश्वास बढायें. जेइइ मेन की सफलता ही जेइइ एडवांस का द्वार खोलती है. इसलिए इसमें गंभीरता जरूरी है.
विकास कुमार, कॅरियर काउंसेलर, साइकोग्राफी सोसाइटी, रांची