बच्चों को अपनी कला दिखाने का दें अवसर : एसडीपीओ

चास: बच्चों को अपनी कला दिखाने का अवसर प्रदान करें. इससे उनका मानसिक विकास होगा. उनको दबाव बनाकर टास्क ना दें, उन्हें अपनी इच्छानुसार कार्य करने दें. उन्हें सिर्फ बतायें कि क्या गलत है और क्या सही. यह कहना है चास एसडीपीओ महेश कुमार सिंह का. वह गुरुवार को त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल, चास में आयोजित […]

चास: बच्चों को अपनी कला दिखाने का अवसर प्रदान करें. इससे उनका मानसिक विकास होगा. उनको दबाव बनाकर टास्क ना दें, उन्हें अपनी इच्छानुसार कार्य करने दें. उन्हें सिर्फ बतायें कि क्या गलत है और क्या सही. यह कहना है चास एसडीपीओ महेश कुमार सिंह का. वह गुरुवार को त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल, चास में आयोजित हस्त कला प्रदशर्नी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. श्री सिंह ने कहा कि आज-कल के बच्चे स्मार्ट होते हैं. उन्हें जिस काम में मन लगता है, वह काम वे पूरा करके ही छोड़ते हैं.

ऐसे बच्चों पर अनावश्यक रूप से दबाव ना बनायें, बल्कि उन्हें सिर्फ निखारने का काम करें. इससे वे भी अपना मन लगाकर किसी भी काम को करेंगे. इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीपीओ श्री सिंह, विद्यालय के निदेशक सुरेश कुमार, प्राचार्य जीसी चौधरी व उपप्राचार्या रजिया सुल्तान ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद आर्ट एण्ड क्राप्ट प्रदशर्नी का सभी ने अवलोकन किया. प्राचार्य श्री चौधरी ने बच्चों में नवीनतम रचना को क्षमता व बौद्धिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया. कहा कि त्रिमूर्ति विद्यालय परिवार इस ओर लगातार प्रयासरत है. बच्चों को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिये आवश्यक कार्य किये जायेंगे.

रद्दी वस्तुओं से बनाएं उपयोगी सामान : विद्यार्थियों ने रद्दी कागज व अन्य सामानों से बेहतर उपयोगी सामान बनाकर दिखाया, जिसे अतिथियों ने सराहा. इनमें गुलदस्ता, दीया, फूल, कागज का बैग, लिफाफा, खिलौनों ने लोगों को आकर्षित किया. आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका वर्षा चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मौके पर सभी शिक्षक-शिक्षिका मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >