उपायुक्त श्री रे ने कहा : श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना के तहत चंदनकियारी प्रखंड के पांच पंचायत के विकास के लिए 100 करोड़ रूपये खर्च करने की योजना है. उनके अनुसार इस क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणों को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रदान करते हुए आधुनिक कृषि के लिए लिफ्ट सिंचाई, तालाब, कुआं, कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण, अपने उत्पादों को बचने के लिए बाजार, आने -जाने के लिए अच्छी सड़क साथ ही गांव के भीतरी भागों में भी सड़क बनाई जायेगी. गौरतलब है कि सरकार द्वारा चंदनकियारी प्रखंड के पांच पंचायतों साबड़ा, चंद्रा, नयावन, सियालजोरी व बड़ाजोर को मिलाकर रूर्बन के रूप में विकसित किया जायेगा.
100 करोड़ से होगा पांच पंचायतों का विकास
बोकारो: उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना की समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में हुई. डीसी ने सभी संबंधित विभागों को पांच दिसंबर को रूर्बन मिशन के तहत किये जाने वाले कार्यों का डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. उपायुक्त श्री रे ने कहा : श्यामा […]

बोकारो: उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना की समीक्षा बैठक गुरुवार को समाहरणालय सभागार में हुई. डीसी ने सभी संबंधित विभागों को पांच दिसंबर को रूर्बन मिशन के तहत किये जाने वाले कार्यों का डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.
पीएम आर्दश ग्राम योजना की समीक्षा
उपायुक्त राय महिमापत रे ने प्रधानमंत्री आर्दश ग्राम योजना की भी समीक्षा करते हुए डीपीआर व अन्य आवश्यकताओं की सूची बनाकर 15 दिन में समर्पित करने का निदेश दिया. गौरतलब है कि बोकारो जिला में चार प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम अधुसूचित हैं जो चास प्रखंड का पुपुनकी, चंदनकियारी का नयावन, पेटरवार का चांदो व गोमिया के सियारी पंचायत शामिल है.
बैठक में उप विकास आयुक्त दिगेश्वर तिवारी, निदेशक डीआरडीए संदीप कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी महिप कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक बीणा कुमारी, जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार मिश्रा, चंदनकियारी बीडीओ रवींद्र कुमार गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित थे.
बस स्टैंड और दो मार्केट का होगा निर्माण
चंदनकियारी प्रखंड के सियालजोरी को केंद्र बिन्दु मानते हुए इस क्षेत्र का विकास किया जायेगा. यहां की पांचों पंचायतों की जनसंख्या लगभग 55,000 है. वहीं इस क्षेत्र में 6,700 घर है. इस क्षेत्र को खुले में शौचमुक्त करने के लिए 4,573 शौचालयों का निर्माण किया जायेगा. आवश्यकता अनुसार सामुदायिक शौचालयों का भी निर्माण किया जायेगा. क्षेत्र को विकसित करने के लिए एक बस स्टैंड व दो मार्केट भी बनाये जायेंगे. सभी पंचायत भवनों में प्रज्ञा केंद्रों को डिजिटली हाइटेक बनाया जायेगा. इस योजना में रूर्बन क्षेत्र के विकास के लिए सरकार की अन्य योजनाओं का अभिसरण भी किया जायेगा.