गैस क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मियों को सुरक्षा उपकरण सदा इस्तेमाल करने का आह्वान

बोकारो: सामान्य अनुरक्षण (यांत्रिक-मिल्स जोन) के मानव संसाधन कक्ष में गैस से सुरक्षा व जागरूकता विषय पर कार्यशाला बुधवार को हुई. महाप्रबंधक (यांत्रिक) बीपी सिंह मुख्य अतिथि रहे. उनके साथ उप महाप्रबंधक प्रभारी (ओजी व सीबीआरएस) आई विक्टर, उप महाप्रबंधक (इएमडी) एसके कटियार, उप महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा व अग्निशमन सेवाएं) ए रौतेला, उप महाप्रबंधक (सामान्य […]

बोकारो: सामान्य अनुरक्षण (यांत्रिक-मिल्स जोन) के मानव संसाधन कक्ष में गैस से सुरक्षा व जागरूकता विषय पर कार्यशाला बुधवार को हुई. महाप्रबंधक (यांत्रिक) बीपी सिंह मुख्य अतिथि रहे.

उनके साथ उप महाप्रबंधक प्रभारी (ओजी व सीबीआरएस) आई विक्टर, उप महाप्रबंधक (इएमडी) एसके कटियार, उप महाप्रबंधक प्रभारी (सुरक्षा व अग्निशमन सेवाएं) ए रौतेला, उप महाप्रबंधक (सामान्य अनुरक्षण-यांत्रिक) आरके प्रभाकर, सहायक महाप्रबंधक (सामान्य अनुरक्षण-यांत्रिक) ए टंडन समेत विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी, कर्मचारी व ठेका श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे़.

श्री सिंह ने कर्मियों को संबोधित करते हुए गैस क्षेत्र में कार्य करने वाले कर्मियों को सुरक्षा उपकरण सदा इस्तेमाल करने का आह्वान किया़ कार्यशाला के दौरान गैस मॉनीटर के उपयोग, गैस मास्क, कोक अवन व ब्लास्ट फर्नेस गैस से सुरक्षा, गैस सुरक्षा के मानक, गैस से बचाव, गैस से सुरक्षा के प्रोटोकॉल का अनुपालन, आकस्मिक स्थिति में उपचार व बचाव आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी. विभागीय सुरक्षा अधिकारी एसके प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >