फर्जी हाजिरी और पतली दाल पर सचिव को लगी फटकार

जैनामोड़: जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने मंगलवार को जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बांधडीह दक्षिणी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय और बीइइओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. स्कूल में शिक्षकों द्वारा फर्जी हाजिरी बनाने का मामला सामने आया. शिक्षक शशिभूषण राम व ज्ञानरंजन कुमार अनुपस्थित थे, लेकिन रजिस्टर में कुछ नहीं लिखा था. श्री नायक ने […]

जैनामोड़: जिला 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक ने मंगलवार को जरीडीह प्रखंड अंतर्गत बांधडीह दक्षिणी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय और बीइइओ कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. स्कूल में शिक्षकों द्वारा फर्जी हाजिरी बनाने का मामला सामने आया. शिक्षक शशिभूषण राम व ज्ञानरंजन कुमार अनुपस्थित थे, लेकिन रजिस्टर में कुछ नहीं लिखा था.

श्री नायक ने एमडीएम के लिए बनी दाल देख कर विद्यालय सचिव भुनेश्वर प्रसाद को फटकार लगायी और सुधार करने को कहा. श्री नायक के आठवीं कक्षा के बच्चों से कुछ सवाल भी पूछे, जिसका जवाब कई बच्चे नहीं दे पाये.

इस दौरान बच्चों ने शिकायत की कि महीना में एक ही बार उन्हें अंडा मिलता है. बीइइओ कार्यालय में बीपीओ सोहेल अख्तर, सीआरपी दशरथ महतो, लालबाबू सिंह भी अनुपस्थित मिले. श्री नायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हो रहे निर्माण की जानकारी ली तथा लाभुकों को तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी. लाभुकों को बिचौलियों से बचने को कहा. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगरनाथ राम, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष संजय सिंह, सुभाषचंद्र महतो, विधायक प्रतिनिधि सुनील मंडल, संतोष जायसवाल, श्यामल मंडल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >