मानव तस्करी के शक में पुलिस ने दो महिलाअों को ट्रेन से उतारा

बालीडीह: बोकारो रेलवे स्टेशन में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बालीडीह पुलिस, आरपीएफ तथा जीआरपी बोकारो ने दो महिलाओं को झारखंड स्वर्ण जयंती ट्रेन से उतारा. बालीडीह पुलिस ने रांची मुख्यालय से मानव तस्करी की मिली सूचना पर बोकारो स्टेशन में यह कार्रवाई की. बताया जाता है कि ट्रेन से कुछ युवतियों को दिल्ली […]

बालीडीह: बोकारो रेलवे स्टेशन में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बालीडीह पुलिस, आरपीएफ तथा जीआरपी बोकारो ने दो महिलाओं को झारखंड स्वर्ण जयंती ट्रेन से उतारा. बालीडीह पुलिस ने रांची मुख्यालय से मानव तस्करी की मिली सूचना पर बोकारो स्टेशन में यह कार्रवाई की. बताया जाता है कि ट्रेन से कुछ युवतियों को दिल्ली ले जाया जा रहा था.

जानकारी के मुताबिक मूरी स्टेशन पर भी पुलिस ने कुछ महिलाओं को ट्रेन से उतारा है. वहीं बोकारो में उतारी गयी महिला ने दिल्ली में बुद्ध बिहार में अपने दीदी जीजाजी के पास जाने की बात कही. 31 वर्षीय महिला के साथ पकड़ी गयी रांची की ही 20 वर्षीय युवती ने महिला के साथ होने से इन्कार किया. जबकि युवती के पास रेलवे टिकट भी नहीं है.

लेकिन वह भी दिल्ली जाने की बात कह रही है. जांच पड़ताल के लिए दोनों को बोकारो महिला पुलिस के हवाले कर दिया गया. युवती के अनुसार उसकी शादी छत्तीसगढ़ के महेश्वर नामक व्यक्ति से हुई है. वहीं महिला ने स्वयं को विधवा बताया, जो दिल्ली में जीजा मुकेश जैन के पास जा रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >