दीवार काट कर बैंक में घुसे डकैत, तोड़ न सके लॉकर

नावाडीह: नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरमो-नावाडीह सड़क पर सीमाटांड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा परिसर में रिवॉल्वर की नोंक पर शुक्रवार की देर रात 12 बजे 8-10 नकाबपोश डकैतों ने दो लोगों को बंधक बनाकर दो स्थान पर दीवार में सेंधमारी कर बैंक लूटने का प्रयास किया. दोनों दंपती हैं तथा बैंक के निकट […]

नावाडीह: नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरमो-नावाडीह सड़क पर सीमाटांड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा परिसर में रिवॉल्वर की नोंक पर शुक्रवार की देर रात 12 बजे 8-10 नकाबपोश डकैतों ने दो लोगों को बंधक बनाकर दो स्थान पर दीवार में सेंधमारी कर बैंक लूटने का प्रयास किया. दोनों दंपती हैं तथा बैंक के निकट ही चाय की दुकान चलाते हैं.

बैंक लॉकर नहीं तोड़ पाने के कारण बैंक की सारी राशि सुरक्षित रह गयी. सूचना के बाद एसपी वाइएस रमेश बोकारो से सीसीआर डीएसपी रजतमणि बखाला, बेरमो इंस्पेक्टर बीपी करकेट्टा व कई थाना प्रभारियों के साथ सदल बल घटनास्थल पहुंचे.

टीम ने छानबीन की व सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला. अपराधी गैस कटर से तीन-चार घंटे तक कड़ी मेहनत के बावजूद बैंक के लॉकर को नहीं काट सके. इसके बाद अपराधी गैस सिलिंडर, पाइप आदि बैंक परिसर में ही छोड़कर भाग निकले. एसपी, डीएसपी व सीआइ के साथ पहुंचनेवालों में बेरमो थाना प्रभारी नोवेल कुजूर, चंद्रपुरा थाना प्रभारी पुष्पाकर ओझा, नावाडीह थाना के एसआइ भीम सिंह राम, कालीचरण सूंडी, आरएन प्रसाद, अनिल कुमार सिंह आदि सदलबल शामिल थे. उन्होंने घटना की जांच-पड़ताल की. प्रत्यक्षदर्शी पारसुद्दीन अंसारी व सुगिया देवी एवं शाखा प्रबंधक देवज्योति सेन से पूछताछ की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >