बोकारो : सत्र 2017-19 के लिए बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) चुनाव के लिए शुक्रवार को कुल 17 नामांकन हुआ. इनमें कोषाध्यक्ष पद के लिए एक व जोनल प्रतिनिधि पद के लिए 16 नामांकन हुआ.
शुक्रवार तक विभिन्न पदों (अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष व जोनल प्रतिनिधि) के लिए 40 नामांकन हो चुके हैं. मुख्य चुनाव पदाधिकारी पीआर बालासुब्रमण्यम ने शुक्रवार को बताया : नामांकन 25 नवंबर को शाम पांच बजे तक होगा. नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 नवंबर को शाम पांच बजे तक है. प्रत्याशियों की अंतिम सूची 30 नवंबर को प्रकाशित की जायेगी. मतदान बोसा के सेक्टर चार एफ स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 10 सितंबर को होगा. बताया : उपाध्यक्ष एक, सहायक महासचिव एक, संयुक्त कोषाध्यक्ष एक, सचिव छह का चुनाव 13 दिसंबर को होगा.
