पेटरवार में क्रांति युवा भारत यात्रा रथ का भव्य स्वागत
पेटरवार: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से राष्ट्र के युवा चेतना को जगाने, संवारने के उद्देश्य से निकाली गयी युवा क्रांति -युवा भारत यात्रा रथ का गुरुवार की संध्या पेटरवार न्यू बस पड़ाव में भव्य स्वागत किया गया़ शक्ति गायत्री प्रज्ञा पीठ लेपो के समन्वयक रामशरण प्रसाद लोहानी की अगुवाई में गायत्री […]
पेटरवार: अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से राष्ट्र के युवा चेतना को जगाने, संवारने के उद्देश्य से निकाली गयी युवा क्रांति -युवा भारत यात्रा रथ का गुरुवार की संध्या पेटरवार न्यू बस पड़ाव में भव्य स्वागत किया गया़ शक्ति गायत्री प्रज्ञा पीठ लेपो के समन्वयक रामशरण प्रसाद लोहानी की अगुवाई में गायत्री परिवार के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने पूजा-अर्चना कर स्वागत किया. डॉ़ लंबोदर महतो ने कहा : हर घर परिवार का सबसे बड़ा मंदिर है़ जहां पिता देवता और माता देवी के समान हैं.
माता-पिता की सेवा से बढ. कर दूसरी कोई सेवा नहीं है़ गायत्री परिवार ने भजन संकीर्तन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में गोमिया, कसमार, गोला, जरीडीह एवं पेटरवार प्रखंड के विभिन्न गांवों से लोग शामिल हुए.
कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश महतो, लाल किशोर महतो, रामसेवक रजवार, मंगल रजवार, जयप्रकाश कमार, रमण सोरेन, किष्टो सोरेन, आनंदी लोहानी, मनोरमा लोहानी, नील देवी, कोकिला देवी, कंचन देवी, सरिता देवी, निर्मला देवी, सोहन महतो, अजीत लोहानी, कुमार अनुज, संटू सिंह, नरेश महतो, मनोज शर्मा, कपिल महतो, हारुण अंसारी आदि का सराहनीय योगदान रहा़.