कोलकर्मियों को पर्यटन स्थलों पर मिलेगा अब सस्ता होटल

बेरमो : कोल इंडिया की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत सवा तीन लाख कोयलाकर्मियों को अब पर्यटन स्थलों में ठहरने के लिए अधिक राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी. प्रबंधन ने चुनिंदा शहरों में सस्ती दर पर होटल मुहैया कराने के लिए कई होटलों के साथ कुछ दिनों पहले टाइअप किया है. कर्मचारियों को पर्यटन स्थलों पर […]

बेरमो : कोल इंडिया की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत सवा तीन लाख कोयलाकर्मियों को अब पर्यटन स्थलों में ठहरने के लिए अधिक राशि खर्च नहीं करनी पड़ेगी. प्रबंधन ने चुनिंदा शहरों में सस्ती दर पर होटल मुहैया कराने के लिए कई होटलों के साथ कुछ दिनों पहले टाइअप किया है.

कर्मचारियों को पर्यटन स्थलों पर जाने के पहले कोल इंडिया महाप्रबंधक के नाम जारी फार्म भर का देना होगा. फार्म भरने की सूचना अपने प्रभारी व कंट्रोलिंग अधिकारियों को देनी होगी. अनुमति मिलने के बाद फार्म को कर्मचारियों द्वारा भरे गये शहर के होटल में भेज दिया जायेगा. वहां से हरी झंडी मिलते ही कमरा बुक हो जायेगा और इसकी सूचना कर्मचारियों को मिलेगी. कोयला कर्मचारियों के लिए नॉन एसी रूम की व्यवस्था होगी. इसके लिए उन्हें मात्र 150 रुपये ही चुकाने होंगे. होटलों के साथ कोल इंडिया ने अगस्त 2018 तक के लिए टाइअप किया है. प्रबंधन का उद्देश्य कर्मचारियों को देश भ्रमण के लिए प्रोत्साहित करना है.

इन होटलों में मिलेगी सुविधा

होटल गंगा रीवर, दिल्ली बाइपास रोड हरिद्वार

होटल लोटस रेसीडेंसी, लेफ्ट बैंक न्यू मनाली हिमाचल प्रदेश

होटल मरीना चर्च, स्क्वायर पणजी, गोवा

कटरा होटल, सुभाष इंटरनेशनल, जम्मू कश्मीर

होटल कंचन इंटरनेशनल, न्यू दिवा मिनी पश्चिम बंगाल

होटल हिमेटेज, मल रोड राजभवन दार्जिलिंग

होटल एशियन, इन बीच रिसोर्ट बलियापांडा स्वर्गद्वार पुरी

होटल एमेंसी, सिटी पावर हाउस अजमेर राजस्थान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >