हर दिन 31 लाख की मैकशी कर जाते हैं बोकारो के लोग

बोकारो: शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानीकारक है़ यह चेतावनी शराब के सभी ब्रांड पर लिखी होती है़ इस चेतावनी को नजरअंदाज कर स्थानीय लोग प्रतिदिन करोड़ो रुपये का शराब पी जाते हैं. झारखंड राज्य बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेबीसीसीएल) के गत अक्तूबर माह के आंकड़ा को देखे तो अक्तूबर माह के 29 दिनों में राज्य […]

बोकारो: शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानीकारक है़ यह चेतावनी शराब के सभी ब्रांड पर लिखी होती है़ इस चेतावनी को नजरअंदाज कर स्थानीय लोग प्रतिदिन करोड़ो रुपये का शराब पी जाते हैं. झारखंड राज्य बिवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेबीसीसीएल) के गत अक्तूबर माह के आंकड़ा को देखे तो अक्तूबर माह के 29 दिनों में राज्य के कुल 24 जिलों में एक अरब 23 करोड़ 87 लाख 75 हजार 618 रुपये की शराब बेची गयी.

राज्य में सबसे अधिक शराब की खपत चार जिला रांची, जमशेदपुर, धनबाद व बोकारो जिला में है़ राज्य के 24 जिलाें में बिकने वाली कुल शराब का 52 प्रतिशत हिस्सा इन चार जिलों में खपत होती है़.
बोकारो में प्रतिदिन 31.26 लाख की शराब बिक्री
राज्य की राजधानी रांची में प्रतिदिन लगभग 71.72 लाख रुपये की शराब की बिक्री होती है़ शराब बिक्री के मामले में दूसरा स्थान रखने वाला पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिला के लोग प्रतिदिन लगभग 64.90 लाख रुपये की शराब पी रहे है़ं शराब पीने के मामले में राज्य में तृतीय स्थान धनबाद जिला का है़ धनबाद जिला के लोग प्रतिदिन लगभग 51.97 लाख रुपये की शराब पीते हैं. शराब की खपत के मामलें में राज्य में चौथा स्थान रखने वाला बोकारो जिला के लोग प्रतिदिन लगभग 31.26 लाख रुपये शराब पीने में खर्च कर रहे है़ं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >