कोषाध्यक्ष के लिए एक व जोनल प्रतिनिधि के लिए तीन नामांकन

बोकारो: सत्र 2017-19 के लिए बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) चुनाव के लिए बुधवार को कुल चार नामांकन हुआ. इसमें कोषाध्यक्ष पद के लिए एक व जोनल प्रतिनिधि पद के लिए तीन नामांकन हुआ. अब तक विभिन्न पदों (अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष) के लिए 19 नामांकन हो चुका . मुख्य चुनाव पदाधिकारी पीआर बालासुब्रमण्यम ने […]

बोकारो: सत्र 2017-19 के लिए बोकारो स्टील ऑफिसर्स एसोसिएशन (बोसा) चुनाव के लिए बुधवार को कुल चार नामांकन हुआ. इसमें कोषाध्यक्ष पद के लिए एक व जोनल प्रतिनिधि पद के लिए तीन नामांकन हुआ. अब तक विभिन्न पदों (अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष) के लिए 19 नामांकन हो चुका . मुख्य चुनाव पदाधिकारी पीआर बालासुब्रमण्यम ने बुधवार को बताया : नामांकन 25 नवंबर तक शाम पांच बजे तक होगा.
श्री बालासुब्रमण्यम ने बताया : अब तक 19 नामांकन हो चुका है. नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 28 नवंबर को शाम पांच बजे तक है. प्रत्याशियों की अंतिम सूची 30 नवंबर को प्रकाशित की जायेगी.

मतदान बोसा के सेक्टर चार एफ स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 10 सितंबर को होगा. उपाध्यक्ष एक, सहायक महासचिव एक, संयुक्त कोषाध्यक्ष एक, सचिव छह का चुनाव 13 दिसंबर को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >