ऊर्जा की संसदीय समिति में सोलर लाइट के औचित्य पर उठा सवाल

बेरमो: दिल्ली में मंगलवार को ऊर्जा की स्थायी संसदीय समिति की बैठक डॉ के हरिबाबू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के सदस्य व गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने झारखंड में पावर ग्रिड की ट्रांसमिशन लाइन संबंधी काम में हो रहे विलंब का मामला उठाया. उन्होंने भूमि अधिग्रहण कार्य को जल्द पूरा करवाने […]

बेरमो: दिल्ली में मंगलवार को ऊर्जा की स्थायी संसदीय समिति की बैठक डॉ के हरिबाबू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति के सदस्य व गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने झारखंड में पावर ग्रिड की ट्रांसमिशन लाइन संबंधी काम में हो रहे विलंब का मामला उठाया. उन्होंने भूमि अधिग्रहण कार्य को जल्द पूरा करवाने का आग्रह किया. पावर प्लांटों द्वारा फैलाये जा रहे प्रदूषण की रोकथाम के उपाय की जानकारी मांगी. प्रदूषण मानकों का पूरा ख्याल रखे जाने का भरोसा दिया गया.

बैठक में ऊर्जा मंत्रालय के ऊर्जा मंत्रालय के अवर सचिव, डीडीयूजीजे‍वाई के चेयरमैन पीवी रमेश, एनटीपीसी के चेयरमैन गुरुदीप सिंह, पीएफसी के चेयरमैन राजीव शर्मा, पावर ग्रीड के चेयरमैन आईएस झा के अलावा सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, अनिल कुमार साहनी, एस मुथुकरुपण, टीकेएस इलेगोवन आदि उपस्थित थे.

सांसद श्री पांडेय ने सब स्टेशन के पोषक क्षेत्रों में आबादी के अनुरूप ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की. पंडित दीनदयाल ग्राम ज्योति कार्यक्रम वाले स्थानों में पंडित दीनदयाल जी का प्रतीकात्मक चिह्न लगाने की मांग की. अनदेखी के कारण उन्होंने सोलर लाइट लगाने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसी लापरवाही के कारण 75 फीसदी अनुदान पर सोलर लाइट लगाने के मामले में जनप्रतिनिधि रुचि नहीं ले रहे. समिति के चेयरमैन ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >