मुंबई की संस्था ने किया चिकित्सकों को सम्मानित

पेटरवार. पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में सोमवार को समारोह का आयोजन पूज्य दर्शनाबाई महासति व पूज्य स्वातीबाई महासति के संयुक्त सान्निध्य में किया गया़ मौके पर आवो अमारी साथे सेवा ट्रस्ट सायन मुंबई द्वारा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ डीके गुप्ता व डॉ प्रीतिश प्रणय को नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र […]

पेटरवार. पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में सोमवार को समारोह का आयोजन पूज्य दर्शनाबाई महासति व पूज्य स्वातीबाई महासति के संयुक्त सान्निध्य में किया गया़ मौके पर आवो अमारी साथे सेवा ट्रस्ट सायन मुंबई द्वारा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ डीके गुप्ता व डॉ प्रीतिश प्रणय को नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए मोमेंटो दे कर सम्मानित किया गया़ गौरतलब है कि डॉ गुप्ता पिछले 30 वर्षों से इस संस्था में नि:शुल्क सेवा दे कर 50 हजार से ज्यादा नेत्र रोगियों को नेत्र ज्योति प्रदान कर चुके हैं.

मौके पर संस्था के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद, प्रफुलाबेन रोहित भाई कामदार, वीणाबेन देशाई, विपुलाबेन सोनी, भावनाबेन शाह, कुसुमबेन शाह व रश्मि बेन दोढ़ीवाला सहित अन्य लोग मौजूद थे़

41 नेत्र रोगियों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन : पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में 12 से 15 नवंबर तक नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर चल रहा है. इसमें झारखंड के अलावा बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से आये 41 नेत्र रोगियों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन डॉ डीके गुप्ता व डॉ प्रीतिश प्रणय ने किया. मरीजों को संस्था की ओर से दवा, भोजन और काला चश्मा नि:शुल्क मुहैया करायी गयी़ शिविर का सारा खर्च आवो अमारी साथे सेवा ट्रस्ट सायन मुंबई तथा जिला अंधापन नियंत्रण समिति बोकारो द्वारा वहन किया गया़ शिविर को सफल बनाने में सुधीर कुमार, भुवनेश्वर महतो, मंजू लकड़ा, रिंकु नायक, रेणु देवी, अमरदीप प्रसाद, बंटी कुमार, दारुका देवी आदि का सहयोग रहा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >