बोकारो: चिकित्सा कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को बीजीएच डीएमएस डॉ एके सिंह से बीजीएच कार्यालय में मिला. नेतृत्व संघ महामंत्री शशिकांत कुमार सिन्हा ने किया. श्री सिन्हा ने कहा : बोकारो जेनरल अस्पताल पूर्वी क्षेत्र का प्रतिष्ठित अस्पताल है. अस्पताल में बेहतर व्यवस्था नहीं मिलने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
चिकित्सकों की फीस व वार्ड चार्ज में इजाफा होने के कारण मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है. बीजीएच के राजस्व में घाटा होता जा रहा है. मैन पावर की संख्या में बढ़ोतरी जरूरी है. कम कर्मचारी होने के कारण मरीजों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ जाता है.
वार्ता में डॉ संजय चौधरी, डॉ करुण कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डीजीएम विनोद कुमार, डॉ बी शर्मा, डॉ वर्षा घनेकर, डीजीएम एसके पांडेय, मीनम मिश्र, उज्जवल कुमार व संघ की ओर से महामंत्री शशिकांत कुमार सिन्हा, अध्यक्ष श्रीदेवी, उपाध्यक्ष रास बिजारी सिन्हा, सचिव ललन कुमार सिन्हा, एसएम हुसैन, बी प्रमाणिक, चंद्रकांत सुमन, अशोक कुमार, संजय कुमार, विजय कुमार, एलबी मिश्र, नीलम कुमारी, निरंजन कुमार, अनिरुद्ध, संतोष कुमार, शकुंतला देवी, एस अर्चना आदि शामिल थे.
