चीरा चास में गश्त के लिए दो पुलिस टीमों का गठन

बोकारो. चीरा चास के लोगों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस की दो टीम का गठन किया गया है. उक्त टीम 15 नवंबर से चीरा चास एरिया में 24 घंटे गश्त करेगी. एसपी वाइएस रमेश ने इस संबंध में चास थाना को आदेश जारी किया है. लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए […]

बोकारो. चीरा चास के लोगों को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए पुलिस की दो टीम का गठन किया गया है. उक्त टीम 15 नवंबर से चीरा चास एरिया में 24 घंटे गश्त करेगी. एसपी वाइएस रमेश ने इस संबंध में चास थाना को आदेश जारी किया है. लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 2/8 के फोर्स लगाये जायेंगे. फोर्स को एक चार पहिया वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा.

पुलिस कर्मियों की उक्त टीम चास थाना प्रभारी के नियंत्रण में काम करेगी लेकिन उक्त टीम का जिम्मा केवल चीरा चास क्षेत्र में होने वाले अपराधी गतिविधि पर रोक लगाना होगा. इस पुलिस टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को चीरा चास को छोड़कर अन्य स्थान पर ड्यूटी के लिए नहीं बुलाया जाएगा.

टीम में शामिल पुलिस अधिकारियों का मोबाइल नंबर चीरा चास के विभिन्न बिजली पोल व मुख्य बाजार व सार्वजनिक स्थल में लिख कर प्रदर्शित किया जाएगा ताकि विशेष परिस्थिति में लोग उक्त पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर घटना की सूचना दे सकें. आम व्यक्ति घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर भी दे सकते हैं. इस संबंध में एसपी वाइएस रमेश ने बताया चीरा चास में लगातार बढ़ती आबादी को देखकर काफी दिनों से वहां चास थाना के अधीन पुलिस आउट पोस्ट खोलने की तैयारी की जा रही है. जमीन आवंटन व अन्य सरकारी प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण पुलिस आउट पोस्ट खुलने में दिक्कत हो रही है. बढ़ती आबादी को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए 15 नवंबर से पुलिस की दो विशेष टीम का गठन कर चीरा चार में गश्ती कराया जाएगा. इसके लिए जरूरी सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >