दिव्यांग की मेहनत से लहलहाई फूलों की बगिया

पेटरवार : मन में अगर काम के प्रति उत्साह और लगन हो तो दिव्यांगता भी आड़े नहीं आती है़ पेटरवार प्रखंड के सदमाकलां पंचायत अंतर्गत पोडदाग ग्राम निवासी एक दिव्यांग युवक ने फूलों की खेती कर इसको चरितार्थ कर दिखाया है. पोडदाग निवासी प्रकाश महतो बचपन से ही दिव्यांग है. वह कोई भी भारी काम […]

पेटरवार : मन में अगर काम के प्रति उत्साह और लगन हो तो दिव्यांगता भी आड़े नहीं आती है़ पेटरवार प्रखंड के सदमाकलां पंचायत अंतर्गत पोडदाग ग्राम निवासी एक दिव्यांग युवक ने फूलों की खेती कर इसको चरितार्थ कर दिखाया है.

पोडदाग निवासी प्रकाश महतो बचपन से ही दिव्यांग है. वह कोई भी भारी काम नहीं कर सकता है. इसके बावजूद आज उसने प्रयोग के तौर पर मात्र तीन डिसमिल जमीन पर फूलों की खेती की जो सफल हुई. इससे वह अच्छी आय प्राप्त कर रहा है़.

प्रकाश ने चार सौ रुपये में फूलों का पौधा कोलकाता से मंगाकर विश्वकर्मा पूजा के पहले अपने खेत में लगाया और उसकी अच्छी तरीके से देखभाल की़ इस कारण आज फूलों की बगिया लहलहा उठी. वह फूलों को बाजार में बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा है. प्रकाश ने बताया कि इससे पहले बैंगन की खेती की थी, लेकिन वह सफल नहीं हुई. आने वाले समय में 15 डिसमिल जमीन पर फूलों की खेती करने की योजना है़ इस कार्य में पत्नी और पुत्र का भी सहयोग मिल रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >