बोकारो पब्लिक स्कूल की टीमें राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप के लिए रवाना

बोकारो. सेक्टर-तीन स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल की रोप स्किपिंग टीम सीबीएसइ बोर्ड-नयी दिल्ली की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए दून वेल्ली पब्लिक स्कूल, सोलान (हिमाचल प्रदेश) रवाना हुई. यह प्रतियोगिता 26 से 29 अक्तूबर तक होगी. बीपीएस की अंडर 14 बालक वर्ग की टीम में अभिजित बघेला, हिमांशु, […]

बोकारो. सेक्टर-तीन स्थित बोकारो पब्लिक स्कूल की रोप स्किपिंग टीम सीबीएसइ बोर्ड-नयी दिल्ली की ओर से आयोजित राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए दून वेल्ली पब्लिक स्कूल, सोलान (हिमाचल प्रदेश) रवाना हुई.

यह प्रतियोगिता 26 से 29 अक्तूबर तक होगी. बीपीएस की अंडर 14 बालक वर्ग की टीम में अभिजित बघेला, हिमांशु, अंकित, प्रेम, अंडर 17 बालक वर्ग की टीम में समीर सिंह, नील कमल, ऋषभ राज, अनिकेत मिंज व अंडर 17 बालिका वर्ग की टीम में कुशलदीप कौर, वैशाली गायकवाड़, स्नेहा व दिप्ति शामिल हैं. टीम के साथ कोच राहुल प्रताप व उमा भी साथ में गये हैं. स्कूल के निदेशक कैप्टन आरसी यादव व प्राचार्य डॉ़ संजय कुमार सिन्हा ने टीम को शुभकामनाएं देकर विदा किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >