रांची-आनंद विहार पूजा स्पेशल ट्रेन को 31 नवंबर तक मिला विस्तार

बेरमो. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रांची-आनंद विहार पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का विस्तार 28 अक्तूबर से 31 नवंबर तक करने का आश्वासन गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय को दिया. रेल मंत्री ने यह भी कहा कि अगर कॉमर्शियल वायवलिटी ठीक रहा तो 31 नवंबर के बाद उक्त ट्रेन का नियमित परिचालन के […]

बेरमो. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रांची-आनंद विहार पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का विस्तार 28 अक्तूबर से 31 नवंबर तक करने का आश्वासन गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय को दिया. रेल मंत्री ने यह भी कहा कि अगर कॉमर्शियल वायवलिटी ठीक रहा तो 31 नवंबर के बाद उक्त ट्रेन का नियमित परिचालन के साथ भविष्य में रांची भाया बरकाकाना, बोकारो थर्मल, फुसरो, गोमो मार्ग से दिल्ली तक हमसफर एक्सप्रेस अथवा गरीब रथ के परिचालन पर भी विचार किया जायेगा.

हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस का पुनः परिचालन आरंभ किया जायेगा. रेलमंत्री के निर्देश के आलोक में रेलवे बोर्ड में सदस्य (कोच) पी गुहा ने त्वरित कारवाई करते हुए पत्र सं.2017/ कोचिंग /16 /एसईआर/87 एवं 2012/सीएचजी/13/ईसीआर/170, दिनांक 23/10/2017 के माध्यम सांसद को सूचित किया कि रांची-आनंद विहार पूजा स्पेशल सप्ताहिक ट्रेन का परिचालन जो 28 अक्टूबर तक था, उसका 31 नवंबर 2017 तक विस्तार करते हुए बोकारो थर्मल मे ठहराव किया जायेगा.

साथ ही 6 नवंबर 2017 से हटिया पटना सुपरफास्ट ट्रेन का तेलो स्टेशन पर और संतरागाछी आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव खानूडीह स्टेशन पर किया जायेगा. सांसद रवींद्र कुमार पांडेय सोमवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल से दिल्ली में मिलकर रांची-आनंद विहार पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 08617/08618 की सेवा नियमित करने समेत कई मांगें उनके समक्ष रखी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >