जैनामोड़. जरीडीह प्रखंड समेत आसपास के लोग अपने-अपने तरीके से टोल टैक्स वसूली का विरोध जता रहे हैं, लेकिन बेरमो विधायक योगेश्वर महतो बाटुल अखबारों के माध्यम से घर बैठे सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते है. जनता यह सब देख रही है. यह कहना है झामुमो जिला उपाध्यक्ष पंकज जायसवाल का. वह जैनामोड़ आवासीय कार्यालय में पत्रकारों के बात कर रहे थे.
उन्होंने कहा : जनता की समस्या यहां के जन प्रतिनिधि ने ही पैदा की है. जैनामोड़, तुपकाडीह व बोकारो से चलने वाले स्थानीय यात्री वाहन चालकों ने लगातार पांच दिनों तक हड़ताल की. फिर भी उनकी मांगें नहीं सुनी गयी. मौके पर जरीडीह प्रमुख बाबूचांद सोरेन युवा जिला सचिव अमित सोरेन, सोनू सोरेन, सोहन मुर्मू, संतोष आदि मौजूद थे.
