बिजली बिल जमा करने में लोगों का छूट रहा पसीना

चास. उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में पसीने छूट रहे हैं. बिल भुगतान करने के लिए चास स्थित विद्युत कार्यालय के परिसर में दो एटीपी मशीन लगाये गये हैं, लेकिन दोनों बेकार पड़े हुये हैं. एक मशीन खराब है, तो वहीं दूसरी मशीन का डाटा अपडेट नहीं है. यह स्थिति पिछले कई महीनों से […]

चास. उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में पसीने छूट रहे हैं. बिल भुगतान करने के लिए चास स्थित विद्युत कार्यालय के परिसर में दो एटीपी मशीन लगाये गये हैं, लेकिन दोनों बेकार पड़े हुये हैं. एक मशीन खराब है, तो वहीं दूसरी मशीन का डाटा अपडेट नहीं है. यह स्थिति पिछले कई महीनों से है. विवश होकर उपभोक्ता घंटों लाइन में खड़े रहकर बिल जमा कर रहे हैं. उपभोक्ता काफी दूर-दूर से चास आकर बिजली बिल जमा करते हैं. विद्युत विभाग को उपभोक्ताओं के परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है. निजी कंपनी द्वारा बिजली उपभोक्ताओं की ऑनलाइन भुगतान किये जाने के लिये एटीपी मशीन लगायी गयी, ताकि पूरे दिन भर किसी भी समय बिजली बिल का भुगतान कर सके.

पोस्ट ऑफिस में भी जमा नहीं हो रहा बिल : बिजली बिल जमा करने पहुंचे बालीडीह निवासी विनोद साह ने बताया कि बालीडीह विद्युत कार्यालय में लगा एटीपी मशीन से भी बिल जमा नहीं हो रहा है. इसलिये वे नजदीक के पोस्ट ऑफिस जाकर बिल जमा करना चाहे, लेकिन पोस्ट ऑफिस में भी बिल जमा नहीं लिया गया. थक-हारकर 15 किमी दूर चास आना पड़ा. लेकिन यहां भी घंटों लाइन लगना पड़ रहा है. बिल जमा करने वाले मशीन में भी बिल जमा नहीं हो रहा है.
एजेंसी के भरोसे है एटीपी मशीन
विद्युत विभाग की ओर से मीटर रीडिंग से लेकर बिल वितरण का काम ठेके पर सिफीयास सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी प्रा. लि. को दिया गया है. कंपनी एटीपी मशीन को सुधारने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. वहीं उपभोक्ताओं को नियमित रूप से समय पर बिजली बिल भी नहीं मिल पाता है. बिल जमा करने की अंतिम तिथि होने के दो-तीन दिन बाकी रहने की स्थिति में बिल का भुगतान करने के लिये लोगों में होड़ लग जाती है. परेशानियों से बचने के लिये दर्जनों उपभोक्ता पैसे खर्च कर कंप्यूटर सेंटर में ऑनलाइन बिल भुगतान करने को विवश हैं.
एटीपी मशीन को ठीक कराने के लिये मुख्यालय को पत्राचार किया गया है. शीघ्र ही एटीपी मशीन विभाग की ओर से ठीक करा लिया जायेगा. मशीन ठीक नहीं रहने से विभाग का राजस्व वसूली में क्षति हो रही है. साथ ही विद्युत उपभोक्ता बिना बिल जमा किये ही लौट रहे हैं.
ओमशंकर मेहता, विद्युत कार्यपालक अभियंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >