चास. छठ घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा ना हो इसके लिये नगर निगम की ओर से कर्मियों को तैनात किया जायेगा. कर्मियों के जिम्मे घाटों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. सोमवार को नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव ने निगम क्षेत्र के छठ घाटों पर तैनात होने वाले कर्मियों की सूची जारी की. उन्होंने बताया कि छठ तालाबों की सफाई का काम पूरा हो चुका है. घाटों पर ब्लीचिंग का छिड़काव कराया जाएगा. सभी वार्डों में ब्लीचिंग पाउडर भेजवा दिया गया है.
कहां कौन रहेगा तैनात : गरगा नदी स्थित गाय घाट पर नगर प्रबंधक सुभाष हेंब्रम के नेतृत्व में जेइ रोशनी प्रिया राज, पर्यवेक्षक मनीष हाजरा, शीलू गोप, बंटी पाठक व विनोद गोप, सूर्या मंदिर घाट पर नगर प्रबंधक शब्बीर आलम के नेतृत्व में रोशनी, पर्यवेक्षक मुकेश कुमार पाठक, जयप्रकाश, प्रकाश गोप व प्रवीण कुमार, कुंवर सिंह कॉलोनी घाट पर सिटी मिशन मैनेजर निर्मल कुमार के नेतृत्व में रोशनी प्रिया, पर्यवेक्षक सतीश चंद्र महतो, अमित कुमार पंडित, प्रमोद कुमार सिंह, कदमतल्ला छठ घाट पर नगर प्रबंधक शब्बीर आलम के नेतृत्व में रोशनी प्रिया, अनिल कुमार रजवार, जीतेंद्र कुमार व शिवशंकर सिन्हा, गरगा पुल चेकपोस्ट पर परियोजना अभियंता अनिल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में रोशनी प्रिया, प्रमोद कुमार सिंह, रवि कुमार व शैलेस कुमार, भोजपुर कॉलोनी घाट पर एमआइएस अनुज शंकर के नेतृत्व में संजय कुमार सिंह, चंदन दराद, नीरज कुमार, अखिलेश कुमार व संतोष कुमार, प्रभात कॉलोनी सिंगारी जोरिया घाट पर नगर प्रबंधक निलांजलि के नेतृत्व में संजय कुमार सिंह, गौतम पैतंडी, जीतेंद्र व विजय कुमार, कैलाश नगर स्थित घाट पर नगर प्रबंधक हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में संजय कुमार सिंह, अरविंद झा, प्रमोद शर्मा व जीतेंद्र दत्ता एवं गांधी चौक भोजपुर कॉलोनी घाट पर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संजय कुमार सिंह, प्रवीण कुमार व दिलीप कुमार तैनात रहेंगे.
