मनरेगा के वेंडरों को कराना होगा निबंधन एक भी वेंडर नहीं है निबंधित
बोकारो : मनरेगा में सामग्री आपूर्ति करने वाले वेंडर को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अविनाश कुमार के निर्देश के आलोक में इसके लिए जिला स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. वेंडर से सामान की खरीदारी करेंगे. इस योजना के तहत मनरेगा वेंडर को भी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. […]
बोकारो : मनरेगा में सामग्री आपूर्ति करने वाले वेंडर को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव अविनाश कुमार के निर्देश के आलोक में इसके लिए जिला स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. वेंडर से सामान की खरीदारी करेंगे. इस योजना के तहत मनरेगा वेंडर को भी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. बिना निबंधन के वह सामग्री आपूर्ति के लिए योग्य नहीं होंगे. उनसे आपूर्ति नहीं करायी जायेगी. ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने
इस व्यवस्था को सितंबर से नवंबर तक अभियान चलाकर लागू करने का निर्देश जारी किया है.
हो चुका है प्रशिक्षण : लगभग 15 दिन पूर्व समाहरणालय स्थित कांफ्रेस हाल में जिले के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया था. जिसमें वेंडर का निबंधन व निबंधित वेंडरों से ही सामग्री आपूर्ति से संबंधित विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी थी. प्रशिक्षण में जिला तकनीकी समिति के गठन के संबंध में भी जानकारी दी गयी थी. यह समिति सामग्री आपूर्ति ,भुगतान व निगरानी का कार्य करेंगी़ वहीं स्थानीय स्तर पर मूल्य निर्धारण भी करेगी.
वर्तमान में है 190 वेंडर : बोकारो में वर्तमान में मनरेगा में सामग्री आपूर्ति करने वाले वेंडरों की संख्या लगभग 190 है. जबकि राज्य स्तर पर वेंडरों की संख्या 3816 है. जिला में कई प्रखंडों में 2-3 वेंडर ही अधिकांश ग्राम पंचायतों में सामग्री आपूर्ति की जाती है. लगभग सभी वेंडर मनरेगा में निबंधित नहीं है.
बिना निबंधन नहीं कर सकेंगे सामग्री आपूर्ति
सबसे पहले वर्तमान वेंडरों को अपना निबंधन कराना होगा. वेंडर ,पहचान पत्र, निवास स्थल का प्रमाण पत्र, बैंक पास की छाया प्रति, जीएसटी का प्रमाण पत्र के साथ डीआरडीए में जिला समन्वयक के पास जमा करना होगा. 15 दिनों में दस्तवेजों की जांच को वेंडर को निबंधित किया जायेगा. निबंधित वेंडर से सरकारी विभाग द्वारा सामग्री आपूर्ति के लिए निविदा निकाली जायेगी व इसके उपरांत इनसे सामग्री खरीदारी की जा सकेगी.
यह व्यवस्था मनरेगा के सामग्री आपूर्ति में गड़बड़ियों को राेकने में सहायक होगी. इसके लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है. 10 नवंबर तक आवेदन करने वाले निबंधन कर लिया जायेगा. वेंडरों के आवेदन के लिए इसी सप्ताह में विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा.