व्यवसायी के स्टाफ से चार लाख नगद और डेढ़ लाख के मोबाइल की लूट

गांधी नगर: गांधीनगर थाना क्षेत्र में जरीडीह बाजार पुराना कांटा घर के समीप बुधवार को शाम लगभग छह बजे हथियारबंद अपराधियों ने मोबाइल व्यवसायी के स्टाफ तीरथ कुमार महतो से लगभग चार लाख रुपये और डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल लूट लिये. सैमसंग कंपनी के डीलर फुसरो स्थित मां भनभोरी इंटरप्राइजेज के कर्मी तीरथ गोमिया-कथारा […]

गांधी नगर: गांधीनगर थाना क्षेत्र में जरीडीह बाजार पुराना कांटा घर के समीप बुधवार को शाम लगभग छह बजे हथियारबंद अपराधियों ने मोबाइल व्यवसायी के स्टाफ तीरथ कुमार महतो से लगभग चार लाख रुपये और डेढ़ लाख रुपये के मोबाइल लूट लिये. सैमसंग कंपनी के डीलर फुसरो स्थित मां भनभोरी इंटरप्राइजेज के कर्मी तीरथ गोमिया-कथारा व जरीडीह बाजार से तकादा कर बाइक से लौट रहे थे.

मोटरसाइकिल पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने पीछे से तीरथ की बाइक पर धक्का देकर उसे सड़क पर गिरा दिया. इसके बाद दो अपराधी उससे बैग छीनने लगे. एक अपराधी ने रिवाॅल्वर के बट से उसके चेहरे पर प्रहार कर दिया. इसके बाद बैग छीन कर वह लोग बाइक से बेरमो स्टेशन की ओर निकल गये. लूट के दौरान एक राहगीर मारपीट होता देख रुका तो अपराधियों ने उसे धमका कर भगा दिया.

जानकारी मिलने के बाद गांधीनगर थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह पहुंचे और घायल स्टाफ को करगली क्षेत्रीय अस्पताल ले गये. श्री महतो को चेहरे और कई अन्य जगह चोटें आयी हैं. वह पूरी तरह से नहीं बोलने की स्थिति में नहीं थे. डीलर रवि कुमार भी अस्पताल पहुंचे. अपराधियों को पकड़ने के लिए गांधीनगर पुलिस ने जरीडीह बाजार चौक व बेरमो रेलवे गेट व जारंगडीह पुल के पास वाहन जांच अभियान भी चलाया. थाना प्रभारी ने कहा कि सुबह से व्यवसायियों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है. पहले ही व्यवसायियों को आगाह किया गया था कि मोटी रकम लेकर आना-जाना करें तो थाना को इसकी जानकारी जरूर दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >