शरारती तत्वों ने दो होटलों में लगायी आग

बोकारो/जैनामोड़: जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में कुछ शरारती तत्वों ने पर्व का माहौल खराब करने के उद्देश्य से मंगलवार की रात दो होटल में आग लगा दी. आगजनी की इस घटना के बाद बुधवार को क्षेत्र में माहौल बिगड़ने लगा. बेरमो एसडीओ प्रेम रंजन व डीएसपी प्रेम चंद्र जाट पुलिस बल के साथ मौके […]

बोकारो/जैनामोड़: जरीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में कुछ शरारती तत्वों ने पर्व का माहौल खराब करने के उद्देश्य से मंगलवार की रात दो होटल में आग लगा दी. आगजनी की इस घटना के बाद बुधवार को क्षेत्र में माहौल बिगड़ने लगा. बेरमो एसडीओ प्रेम रंजन व डीएसपी प्रेम चंद्र जाट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने स्थानीय गणमान्य लोगों से बातचीत कर गांव के लोगों के साथ बहादुरपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में बैठक की. प्रशासन ने स्थानीय लोगों की सहमति पर सद्भावना समिति का गठन कर क्षेत्र में शांति बहाल रखने की जिम्मेवारी सौंपी है. एसडीओ ने कहा होटल में आग लगाने वाले व्यक्ति पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

इस मामले को कुछ लोग दो समुदाय के बीच का मामला बताकर क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि यह मामला पूरी तरह से शरारती तत्वों की देन है. इस तरह की लोगों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जायेगी. स्थानीय लोगों ने भी शांति व्यवस्था बहाल करने में पुलिस को हर सहयोग देने का आश्वासन दिया है.

कुछ दिन पूर्व स्थानीय एक युवक ने अश्लील धार्मिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर माहौल खराब करने की कोशिश की थी. प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए दो होटल में मंगलवार की रात आग लगा दी. कुछ लोगों ने इस घटना को लेकर बुधवार को माहौल खराब करने की कोशिश की थी. फिलहाल क्षेत्र में पूरी तरह से स्थिति नियंत्रण में है.
प्रेम रंजन, एसडीओ, बेरमो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >