बोकारो : सेक्टर चार स्थित कार्यालय में मंगलवार को दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक हुई. इसमें सांसद धनबाद पीएन सिंह ने हिस्सा लिया. इसमें श्री सिंह ने जनहित से जुड़े कई मुद्दों को उठाया. चीरा चास में नेटवर्क की खराब स्थिति, कॉल ड्रॉप, पुराने केबलों को जल्द बदलने, बीएसएनएल द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में […]
बोकारो : सेक्टर चार स्थित कार्यालय में मंगलवार को दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक हुई. इसमें सांसद धनबाद पीएन सिंह ने हिस्सा लिया. इसमें श्री सिंह ने जनहित से जुड़े कई मुद्दों को उठाया. चीरा चास में नेटवर्क की खराब स्थिति, कॉल ड्रॉप, पुराने केबलों को जल्द बदलने, बीएसएनएल द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नेटवर्क को दुरुस्त करने पर चर्चा की गयी. सांसद श्री सिंह ने लगाये जा रहे टावर के संदर्भ में कहा : जिन क्षेत्रों में टावर लगाये जाने हैं.
वहां की जनता को इसकी जानकारी होनी चाहिए. शहर के मुख्य स्थानों पर लगने वाली वाइ-फाइ की व्यवस्था को जल्द से जल्द शुरू की जाये.
बीएसएनएल प्रबंधन ने कहा : 15 नवंबर पुराने पड़े केबल को जल्द बदल दिया जायेगा. कॉल ड्रॉप की समस्या से निजात पाने के लिए फाइबर ऑप्टिकल केबल बिछाने के लिए निविदा निकाल दी गयी है. शीघ्र ही काम शुरू होने की संभावना है. सांसद द्वारा समिति में मनोनीत सदस्य कमलेश राय व राजीव गांधी ने हिस्सा लिया.
सुपर मार्केट व रेसीडेंसी का किया उद्घाटन : इसके बाद सांसद सेक्टर चार मार्केट में गंगासागर चौहान सुपर मार्केट सोना का उद्घाटन किया. साथ ही बांधगोड़ा साइट फोर लेन के समीप हर्षवर्धन रेसीडेंसी कॉम्प्लेक्स का भी उद्घाटन किया. सेक्टर वन स्थित सांसद कार्यालय में सांसद आम लोगों से मिले. दूरभाष संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं का निदान किया. मौके पर जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, पूर्व जिलाध्यक्ष रोहितलाल सिंह, कमलेश राय, विद्या सागर सिंह, राजीव कंठ, घनश्याम सिंह, शंकर रजक, वासुदेव मिश्रा, जी सिंह, धनंजय फौलाद, सुमंत कुमार सिंह, सीताराम महथा, मनजीत सिंह, गंगा सागर चौहान, द्वारिका नाथ सिंह, एके वर्मा, कुंदन सिंह आदि मौजूद थे.