बोकारो : ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी ने चंदनकियारी में जहर खाया

बोकारो : पत्नी और दो बच्चों की हत्या के आरोपी भैरवनाथ ने जहर खा लिया है. ट्रिपल मर्डर के आरोपी भैरव को बीजीएच के इंटेंसिव केयर यूनिट (आइसीयू) में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि बोकारो जिला के चंतनकियारी स्थित पुंडरू में उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. धनबाद में ट्रिपल […]

बोकारो : पत्नी और दो बच्चों की हत्या के आरोपी भैरवनाथ ने जहर खा लिया है. ट्रिपल मर्डर के आरोपी भैरव को बीजीएच के इंटेंसिव केयर यूनिट (आइसीयू) में भर्ती कराया गया है. बताया जाता है कि बोकारो जिला के चंतनकियारी स्थित पुंडरू में उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की.

धनबाद में ट्रिपल मर्डर, रात भर हुई बर्थडे पार्टी, सुबह महिला समेत दो बच्चों की मिली लाश

धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू कॉलोनी निवासी भैरवनाथ शर्मा (34 वर्ष) की पत्नी अनुपमा कुमारी (24), पुत्र अभय कुमार (3), पुत्री आभा कुमारी (4) की 4 अक्तूबर की देर रात गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी. हत्या अभय की बर्थडे पार्टी मनाने के बाद घटी. घटना के बाद भैरवनाथ गायब हो गया था.

जमशेदपुर के मोस्ट वांटेड अपराधी अखिलेश सिंह को संरक्षण देने वाले बिहार-झारखंड के कई नेताओं की जान सांसत में

मृतका अनु देवी के ससुर राजेंद्र दसौंधी ने कहा था कि उनके छोटे पोते अभय के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी. इसलिए लोग देर रात दो बजे तक जगे थे. उस समय तक सब कुछ ठीक था. सुबह में बहू देर तक नहीं जागी, तो उन्होंने लोगों बुला कर ताला तोड़ाऔर देखा किबिस्तरपरअनुपमा,अभय और आभा के शव पड़ेहैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >