झुमरा, लुगू व ऊपरघाट से होगा नक्सलियों का सफाया : एसपीरणनीति. उग्रवाद उन्मूलन को लेकर जिला पुलिस व सीआरपीएफ चलायेगा संयुक्त अभियान नक्सलियों की संपत्ति जब्त करेगी पुलिस बोकारो जिला पुलिस व सीआरपीएफ 26वीं बटालियन की संयुक्त बैठक में उग्रवाद उन्मूलन व अपराध पर नियंत्रण पर हुई चर्चा बेरमो फोटो जेपीजी 10-4 बैठक में उपस्थित एसपी वाइएस रमेश, सीआरपीएफ के कमांडेंट व अन्य. फोटो । प्रभात खबर झुमरा पहाड़, लुगू पहाड़ एवं ऊपरघाट क्षेत्र से नक्सलियों का जल्द सफाया होगा. इन क्षेत्रों में नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलेगा. बुधवार को जिला पुलिस व सीआरपीएफ संयुक्त बैठक में अभियान को लेकर रणनीति बनायी गयी. प्रतिनिधि 4 गोमिया उग्रवाद उन्मूलन एवं अपराध नियंत्रण को लेकर बोकारो जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ 26 वीं बटालियन की संयुक्त बैठक बुधवार को आइइएल ओरिका के अतिथि भवन में बोकारो एसपी वाइएस रमेश की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सीआरपीएफ 26 वीं बटालियन के कमांडेंट अखिलेश कुमार सिंह, बेरमो एसडीपीओ, अनुमंडल के सभी थानेदार, इंस्पेक्टर, सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट मौजूद थे. बैठक में झुमरा पहाड़, लुगू पहाड़ एवं ऊपरघाट क्षेत्र से नक्सलियों के उन्मूलन को लेकर नयी रणनीति बनाते हुए शीघ्र संयुक्त अभियान चलाने पर मंथन किया गया. बोकारो एसपी वाइएस रमेश ने कहा कि झुमरा पहाड़, लुगू पहाड़ एवं ऊपरघाट क्षेत्र के नक्सलियों की पहचान कर ली गयी है. इसमें रणविजय महतो, संतोष महतो, दीपक कुमार एवं कारू मियां आदि प्रमुख हैं. नक्सलियों की संपत्ति को पुलिस जल्द जब्त करेगी. किसी सूरत में नक्सलियों को बख्शा नहीं जायेगा. संयुक्त अभियान के दौरान आने वाली कठिनाइयों को जिला पुलिस व सीआरपीएफ संयुक्त रूप से दूर करेगा. एसपी ने बेरमो अनुमंडल के सभी थानेदारों को अपराध पर नियंत्रण के साथ-साथ कोयला, लोहा तस्करी पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने का निर्देश दिया. इनकी रही उपस्थिति : बैठक में मुख्य रूप से एएसपी अभियान संजय कुमार, बेरमो एसडीपीओ सुभाष चंद्र जाट, डीएसपी सीसीआर रजत मणि बाखला, इंस्पेक्टर अनूप केरकेट्टा, इंस्पेक्टर राजेश कुजूर, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी परमेश्वर लेयांगी, गोमिया थाना प्रभारी अनिल शर्मा, आइइएल थाना प्रभारी सकलदीप सिंह, नावाडीह थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत, चतरोचट्टी प्रभारी हरियौंध करमाली, पेटरवार थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, महुआटांड प्रभारी पीसी देवगम, पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी धूमा किस्कू सहित कथारा, जगेश्वर विहार, रहावन ओपी, ललपनिया के थाना प्रभारी उपस्थित थे.
झुमरा, लुगू व ऊपरघाट से होगा नक्सलियों का सफाया : एसपी
झुमरा, लुगू व ऊपरघाट से होगा नक्सलियों का सफाया : एसपीरणनीति. उग्रवाद उन्मूलन को लेकर जिला पुलिस व सीआरपीएफ चलायेगा संयुक्त अभियान नक्सलियों की संपत्ति जब्त करेगी पुलिस बोकारो जिला पुलिस व सीआरपीएफ 26वीं बटालियन की संयुक्त बैठक में उग्रवाद उन्मूलन व अपराध पर नियंत्रण पर हुई चर्चा बेरमो फोटो जेपीजी 10-4 बैठक में उपस्थित […]
