पेटरवार प्रखंड भाजयुमो कमेटी का विस्तार

पेटरवार. पेटरवार प्रखंड भारतीय जनता पार्टी की बैठक रविवार को पेटरवार स्थित पार्टी कार्यालय में हुई़ अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष असीत कुमार बनर्जी ने की़ इसमें मुख्य रूप से गोमिया के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो उपस्थित थे़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मयंक सिंह के निर्देश पर इस बैठक में मोर्चा के प्रखंड […]

पेटरवार. पेटरवार प्रखंड भारतीय जनता पार्टी की बैठक रविवार को पेटरवार स्थित पार्टी कार्यालय में हुई़ अध्यक्षता प्रखंड भाजपा अध्यक्ष असीत कुमार बनर्जी ने की़ इसमें मुख्य रूप से गोमिया के पूर्व विधायक छत्रुराम महतो उपस्थित थे़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मयंक सिंह के निर्देश पर इस बैठक में मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार के द्वारा कमेटी के विस्तार की घोषणा की गयी़.

मौके पर पेटरवार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल ने कहा : भारतीय जनता पार्टी के सात प्रकोष्ठों में सबसे मजबूत युवा मोर्चा होता है़ संगठन को मजबूत करने की दिशा में हमारा मार्गदर्शन मिलता रहेगा़ भाजपा जिला मंत्री अनिल स्वर्णकार ने भी संबोधित किया. मौके पर भारतीय युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ने प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए इसकी घोषणा की़.

इसमें उपाध्यक्ष अमन चावला, धीरज साहू, कृष्ण कुमार मुर्मू व कुलदीप महतो, महामंत्री पिंटू कुमार महतो व गौतम यादव, सचिव लालमोहन नायक, शनिचर तुरी, मनोज कुमार, महेंद्र सोरेन व अनिल कुमार महतो, कोषाध्यक्ष नरेश नायक, सोशल मीडिया प्रभारी अजय कुमार व प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक शिवलाल सोरेन को बनाया गया़ मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं नें मोर्चा के नव मनोनीत पदाधिकारियों का माला महना कर स्वागत किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >