युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बोकारो : हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ बी, आवास संख्या 2010 निवासी विजय प्रसाद के पुत्र रंधीर कुमार (20 वर्ष) ने शुक्रवार को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली़ पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच की. रंधीर के परिजनों से पूछताछ की, लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं चला़ पुलिस के […]

बोकारो : हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर आठ बी, आवास संख्या 2010 निवासी विजय प्रसाद के पुत्र रंधीर कुमार (20 वर्ष) ने शुक्रवार को अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली़ पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच की. रंधीर के परिजनों से पूछताछ की, लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं चला़ पुलिस के अनुसार, रंधीर सुबह नौ बजे अपने आवास में अकेला था़ एक घंटा के बाद जब उसकी मा लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था़ काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला़ इसके बाद पड़ोसियों के सहयोग से दरवाजा तोड़ा गया तो रंधीर फांसी से लटका मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >