बोकारो : को-ऑपरेटिव खटाल निवासी पिकअप वैन (जेएच09यू-2106) के चालक अनिल कुमार यादव के साथ कुछ लोगों ने किराया के विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई की घटना को अंजाम दिया है़ प्राथमिकी शुक्रवार को स्थानीय थाना में दर्ज करायी गयी है़ मामले में सेक्टर एक बी खटाल निवासी नागेंद्र यादव, पिंटू यादव,
पसली यादव, सुनील यादव को अभियुक्त बनाया गया है़ चालक के अनुसार, वह बिहार के काराकाट से नागेंद्र यादव के भैंस को लोड कर सेक्टर एक बी खटाल आया था़ यहां भैंस को वाहन से उतारने के बाद अनिल ने वाहन का किराया 25 सौ रुपये मांगा. किराया के विवाद में सभी अभियुक्तों ने एकजुट होकर लाठी-डंडा से मारपीट की. जमीन पर पटक कर गला दबाया और पॉकेट से बीस हजार रुपया छीन लिया़
