गोमिया : सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़, गजनी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र के साड़म तिवारी टोला में पुलिस ने एक सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस छापेमारी में रैकेट की सरगना गजनी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने गजनी तिवारी के साथ एक लड़की और दो लड़कों को भी हिरासत में लिया है. लड़की बंगाल की बतायी जा […]

गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र के साड़म तिवारी टोला में पुलिस ने एक सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस छापेमारी में रैकेट की सरगना गजनी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने गजनी तिवारी के साथ एक लड़की और दो लड़कों को भी हिरासत में लिया है. लड़की बंगाल की बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार गजनी तिवारी पिछले कई माह से सेक्स रैकेट चलाने का काम कर रही थी. स्‍थानीय लोगों को उसपर काफी दिनों से शक था. बाद में लोगों ने पुलिस को जानकारी दी और छापेमारी के दौरान गजनी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया. इन गिरफ्तारियों के बाद भी पुलिस को संदेह है कि इस रैकेट का सरगना कोई और है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बोकारो जिले की और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको बता दें कि गजनी तिवारी को लेकर पुलिस को पूर्व में भी कई बार शिकायत मिली थी. सेक्स रैकेट चलाये जाने की जानकारी के बाद पुलिस ने टीम गठन कर छापेमारी की. करीब रात 11 बजे बेरमो एसडीएम प्रेम रंजन, एएसपी सुभाष चंद्र के साथ महिला थाना प्रभारी व गोमिया थाना प्रभारी ने छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >