बीएसएल : वीआरएस की मियाद 30 नवंबर तक बढ़ी

बोकारो: बीएसएल समेत सेल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने की मियाद एक बार फिर बढ़ा दी गयी है. अब अधिकारी व कर्मी 30 नवंबर तक वीआरएस लेने के लिए आवेदन दे सकेंगे. इससे पहले यह तारीख 30 सितंबर तय की गयी थी. इस संबंध में सेल प्रबंधन ने सर्कुलर जारी कर दिया है. सर्कुलर 30 सितंबर […]

बोकारो: बीएसएल समेत सेल में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने की मियाद एक बार फिर बढ़ा दी गयी है. अब अधिकारी व कर्मी 30 नवंबर तक वीआरएस लेने के लिए आवेदन दे सकेंगे. इससे पहले यह तारीख 30 सितंबर तय की गयी थी. इस संबंध में सेल प्रबंधन ने सर्कुलर जारी कर दिया है. सर्कुलर 30 सितंबर को जारी किया गया. आदेश को सभी संयंत्र में भेज दिया गया है.
30 मई को जारी हुआ था नियम : वीआरएस स्कीम का निर्णय 30 मई की बैठक में लिया गया था. सेल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की 442वीं बैठक में वीआरएस लेने संबंधी आेवदन की तारीख 15 जून से 30 सितंबर तय की गयी थी.

कॉस्ट रिडक्शन पॉलिसी व उत्पादकता को बढ़ाने के उद्देश्य से वीआरएस पॉलिसी लायी गयी है. लक्ष्य प्राप्ति में पीछे रहने की वजह से वीआरएस स्कीम की तारीख बढ़ा दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >