स्नातक प्रथम वर्ष के छात्र महेंद्र की पढ़ाई कुछ वर्षों तक बाधित रही. महेंद्र का सपना भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनका स्केच उपहार स्वरूप देने की है. बहुमुखी प्रतिभा धनी महेंद्र का लक्ष्य एक सफल हेयर डिजाइनर बनना है. वह दिल्ली स्थित जावेद हबीब हेयर डिजाइनिंग इंस्टीट्यूट से हेयर डिजाइनिंग कर रहे हैं. बालों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी, महात्मा गांधी, विराट कोहली की तस्वीर बना चुके हैं. महेंद्र को प्रख्यात हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब द्वारा दिल्ली में उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर 5000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है. उन्हें दो राज्य के मुख्यमंत्री भी पुरस्कृत कर चुके हैं. उन्हें बाघमारा विधायक ढुलू महतो प्रत्येक माह 5000 रुपये पढ़ाई करने के लिए भेजते हैं. बीसीसीएल में कार्यरत जेके सिंह ने दिल्ली में पढ़ाई के लिए 80000 रुपये की मदद की है.
महेंद्र ने साबुन के झाग से बनायी महात्मा गांधी की आकृति
पिंड्राजोरा : धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत नगदा बस्ती (महुदा मोड़ से 7 किमी दक्षिण) निवासी 25 वर्षीय महेंद्र कुमार प्रमाणकि ने साबुन की झाग से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आकृति बनायी है. पेंसिल स्केच से किसी का चेहरा बनाना हो या कैंची का जादू चलाकर बालों में कोई तस्वीर उकेरना महेंद्र के लिए […]

पिंड्राजोरा : धनबाद जिले के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत नगदा बस्ती (महुदा मोड़ से 7 किमी दक्षिण) निवासी 25 वर्षीय महेंद्र कुमार प्रमाणकि ने साबुन की झाग से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आकृति बनायी है. पेंसिल स्केच से किसी का चेहरा बनाना हो या कैंची का जादू चलाकर बालों में कोई तस्वीर उकेरना महेंद्र के लिए बड़ी सहज बात है.
महेंद्र कई गणमान्य व्यक्तियों को उनका स्केच बनाकर उपहार स्वरूप भेंट कर चुके हैं. इनमें बाघमारा विधायक ढुलू महतो, गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिबू सोरेन, वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आदि शामिल हैं. महेंद्र के पिता रामिकशन प्रमाणिक आस-पास के गांवों में घर-घर जाकर लोगों के बाल-दाढ़ी बनाते हैं.