गौरतलब हो कि दुर्गा पूजा व मुहर्रम को ले जिला प्रशासन ने विद्युत विभाग को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित विद्युत आपूर्ति करने का आदेश दिया था. इसके तहत विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कई दौर की वार्ता डीवीसी के अधिकारियों से की थी, साथ ही जिला प्रशासन भी डीवीसी को नियमित विद्युत आपूर्ति करने के लिये सहयोग करने का निर्देश दिया था. इसके बाद भी खासकर डुमरजोर फीडर व पिंड्राजोरा फीडर में नियमित रूप से बिजली नहीं मिल पा रही है.
दावा फेल: बैठक में मिला था पर्व में नियमित विद्युत आपूर्ति का आश्वासन, ग्रामीण क्षेत्रों को महज 10 घंटे बिजली
चास: दुर्गा पूजा से पहले जिला प्रशासन की हुई कई दौर की बैठकों में कहा गया था कि पूजा में नियमित रूप से सभी क्षेत्र को बिजली मिलेगी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति अभी भी जस की तस है. चास प्रखंड के कई फीडरों में मात्र 10 से 11 घंटे ही बिजली मिल पा रही […]

चास: दुर्गा पूजा से पहले जिला प्रशासन की हुई कई दौर की बैठकों में कहा गया था कि पूजा में नियमित रूप से सभी क्षेत्र को बिजली मिलेगी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति अभी भी जस की तस है. चास प्रखंड के कई फीडरों में मात्र 10 से 11 घंटे ही बिजली मिल पा रही है. इसके बाद भी ट्रिपिंग की समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखने को मिल रही है.
सड़कों की भी नहीं सुधरी स्थिति : प्रशासन अौर शांति समिति की हुई बैठकों में जोधाडीह मोड़ चौक व एनएच 32 की गड्ढों को ठीक करने की मांग उठी थी. इस दौरान चास एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि पूजा के पूर्व जोधाडीह मोड़ की स्थिति ठीक कर दी जायेगी. वहीं एनएच में बने गड्ढों को भरवा दिया जायेगा. इसके लिये एनएचएआइ के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. जोधाडीह मोड़ स्थित एनएचएआइ के गड्ढों में मिट्टी डालकर सिर्फ कोरम पूरा किया गया. नालियों की पानी निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं की गयी. इस कारण नाली का पानी एनएचएआइ पर बह रहा है. इस वजह से सड़क पूरी तरह से फिसलन भरा बन गया है. इससे कई बाइक सवारों के गिरने का भय बना हुआ है.
पूजा के अवसर पर हद तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार आयी है. शहरी क्षेत्र में इन दिनों 16 से 17 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ परेशानियां आ रही है. विद्युत कर्मी इन परेशानियों को दूर कर नियमित विद्युत आपूर्ति करने का प्रयास कर रहे है.
ओम शंकर मेहता, कार्यपालक अभियंता चास प्रमंडल