डेढ़ टन रेलवे आयरन स्लीपर के साथ दो गिरफ्तार

बालीडीह. बालीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात रेलवे आयरन स्लीपर के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया. साथ ही एक लोहा लदा पिकअप वैन (जेएच 10जे 1516) को इश इस्पात नामक कंपनी से पुलिस ने जब्त कर लिया. अफरोज आलम उर्फ बाबू खां तथा विश्वजीत सिंह को माल के साथ पुलिस ने […]

बालीडीह. बालीडीह थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात रेलवे आयरन स्लीपर के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया. साथ ही एक लोहा लदा पिकअप वैन (जेएच 10जे 1516) को इश इस्पात नामक कंपनी से पुलिस ने जब्त कर लिया. अफरोज आलम उर्फ बाबू खां तथा विश्वजीत सिंह को माल के साथ पुलिस ने पकड़ा.
यह जानकारी बालीडीह थाना में पत्रकारों को हेड क्वार्टर डीएसपी पूनम मिंज ने दी. कहा : बोकारो एसपी को फोन पर गुप्त सूचना मिली की तुपकाडीह क्षेत्र कुंडोरी-कनारी क्षेत्र से रेलवे का लोहा चुरा एक पिकअप वैन बालीडीह की ओर जा रहा है. छापेमारी टीम बियाडा स्थित इश इस्पात नामक कंपनी के पास पहुंची. यहां गेट के पास एक बाइक तथा अल्टो कार छापेमारी टीम को देखकर भाग निकला. वहीं कंपनी ने दो लोगों को माल समेत गिरफ्तार कर लिया.
इन पर दर्ज हुआ मामला : गिरफ्तार युवकों से पूछताछ में रितेश सिंह के लिए काम करने की जानकारी मिली है. वहीं युवकों के पास से तीन मोबाइल बरामद किया गया है. इन दोनों के निशानदेही पर टार्जन अंसारी, डॉ जन्नत अंसारी, साहबान अंसारी, सौदागर साहू, लुकमान अंसारी, रवि साहू पर मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >