बोकारो: भारत सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने बोकारो जिले के दो पंचायतों को डिजिटल गांव का दर्जा दिया है. यह गांव चंदनिकयारी प्रखंड के चंदनिकयारी पूर्वी पंचायत व चास प्रखंड का कुर्रा पंचायत है. दोनो डिजिटल गांव के पंचायत भवन पूर्ण रूप से वाई-फाई युक्त होंगे. यह जानकारी डीपीआरओ विकास कुमार हेंब्रम द्वारा […]
बोकारो: भारत सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने बोकारो जिले के दो पंचायतों को डिजिटल गांव का दर्जा दिया है. यह गांव चंदनिकयारी प्रखंड के चंदनिकयारी पूर्वी पंचायत व चास प्रखंड का कुर्रा पंचायत है. दोनो डिजिटल गांव के पंचायत भवन पूर्ण रूप से वाई-फाई युक्त होंगे. यह जानकारी डीपीआरओ विकास कुमार हेंब्रम द्वारा जारी प्रेस बयान में दी गयी है.
डीपीआरओ ने बताया कि चयनित पंचायत भवनों में ग्राम स्तरीय वीएलई को स्थायी रूप से पदस्थापित कर दिया गया है. इन दोनों पंचायतों में कॉमन सर्विस सेंटर के तहत आधार पंजीकरण व सुधार, डिजिटल भुगतान, पीएम दिशा, झारसेवा, तकनिकी शिक्षा, कौशल विकास, टेलिमेडिसीन, एलइडी बल्ब बनाने की इकाई, बिजली बिल भुगतान आदि सेवा उपलब्ध रहेंगी.
कहा : डिजिटल गांव का मुख्य उद्देश्य पंचायत में रहने वाले 100 प्रतिशत आधार पंजीकरण कराना, प्रति परिवार में कम से कम एक बैंक एकाउंट, बीमा, पेंशन, पीएम -दिशा व कैशलेस तकनीक को अनुग्रहित करने की सुविधा प्रदान करना है. कुर्रा पंचायत में अन्य डिजिटल सुविधाओं के अतिरिक्त एलईडी बल्ब का निर्माण सफलता पूर्वक किया जा रहा है.