झाड़ू लेकर निकले डीसी समेत कई अफसर

बोकारो: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को डीसी राय महिमापत रे समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर व आसपास में झाड़ू लगायी. सुबह लगभग 4:30 बजे डीसी, अपर समाहर्ता जुगनु मिंज, डीआरडीए निदेशक संदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौके समाहरणालय पहुंचे और सफाई की. डीसी ने कहा कि इसका […]

बोकारो: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को डीसी राय महिमापत रे समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने समाहरणालय परिसर व आसपास में झाड़ू लगायी. सुबह लगभग 4:30 बजे डीसी, अपर समाहर्ता जुगनु मिंज, डीआरडीए निदेशक संदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौके समाहरणालय पहुंचे और सफाई की. डीसी ने कहा कि इसका उद्देश्य सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करना है, ताकि वह अपने निवास, कार्य स्थल आदि की नियमित सफाई करें. सफाई को आदत बनाये.
इधर, सिविल सर्जन डाॅ एस मुर्मू ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के साथ सिविल सर्जन कार्यालय व सदर अस्पताल के परिसर में सफाई की. जिला परिषद भवन में डीडीसी सह जिला परिषद के सीइओ के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया. इसमें कार्यपालक पदाधिकारी मोहन मिश्रा के अलावा जिप सदस्य आदि भी शामिल थे.

नेहरू युवा केंद्र ने डीएसपी कार्यालय में सफाई अभियान चलाया. अभियान में सिटी डीएसपी अजय कुमार, नेहरू युवा केंद्र के सलाहकार, स्वदेशी जागरण मंच के केंद्रीय सदस्य कौशल किशोर राय आदि शामिल थे. स्थानीय कोर्ट परिसर में चले सफाई अभियान में डीसी समेत अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया. कोर्ट में डीसी व मौजूद अधिवक्ताओं ने स्वच्छता की शपथ भी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >