प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 217 महिलाओं का निबंधन

बोकारो : प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत जिला के 217 महिलाओं का निबंधन किया गया. निबंधित महिलाओं को गर्भवस्था के दौरान तीन किस्त में पांच हजार रुपये दिये जायेंगे. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता ने बताया : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था से लेकर बच्चा जनने तक तीन किस्त […]

बोकारो : प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत जिला के 217 महिलाओं का निबंधन किया गया. निबंधित महिलाओं को गर्भवस्था के दौरान तीन किस्त में पांच हजार रुपये दिये जायेंगे. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता ने बताया : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था से लेकर बच्चा जनने तक तीन किस्त में पांच हजार दिये जायेंगे.
कुपोषण से बचाने के लिए योजना : गर्भवती महिलाओं व नवजात को कुपोषण से रोकने के लिए यह महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गयी है. इस राशि से महिलाएं पोषण युक्त आहार ले सकेंगी. मातृ वंदना योजना का लाभ वैसी महिलाओं को मिलेगा, जो पहली बार गर्भवती हुई है.
डीबीटी के माध्यम से होगा राशि का भुगतान
पहली बार गर्भवती महिलाओं की पहचान आंगनबाड़ी सेविका करेंगी. महिला पर्यवेक्षिका इसका ऑनलाइन इंट्री कर निबंधन करेगी. पहली बार गर्भवती महिलाओं को निबंधन के बाद एक हजार, छह माह के बाद दो हजार व बच्चे के जन्म के बाद दो हजार मिलेंगे. राशि भुगतान डीबीटी के माध्यम से होगा.
जिला स्तर पर होगा कोषांग का गठन
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जिला स्तर पर कोषांग का गठन किया जायेगा. इसमें जिला समाज कल्याण पदाधिकारी या सिविल सर्जन को रखा जायेगा. इसके अलावा सीडीपीओ या प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व जिला समन्वयक भी रहेंगे. उन्होंने बताया कि मातृ वंदना योजना के तहत जिला स्तर पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जायेगी.
प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना काफी महत्वाकांक्षी योजना है. इसके लिए अब तक जिला के 217 गर्भवती महिलाओं का निबंधन कर लिया गया है. राशि भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जायेगा.
सुमन गुप्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, बोकारो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >