वहीं भाजपा चास नगर दक्षिणी मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की जयंती पर समारोह का आयोजन किया. अध्यक्षता धीरज झा व संचालन महामंत्री विक्की राय ने की. वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श आज भी प्रासंगिक है. कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल के पद चिह्नों पर चलने की अपील की गयी. उत्तरी मंडल में उदय चंद्र प्रसाद, शिवशंकर राय, राज सिन्हा, प्रकाश प्रमाणिक, झंटू दे, अमित, विनोद, कमल, गौतम, सुजीत, राजकुमारी, सुनील, रोहित, प्रवीण, प्रिंस, प्रशांत, प्रकाश, दक्षिणी मंडल के संजय त्यागी, सागर सिंह चौधरी, अंबिका खवास, दिलीप चौबे, मंतोष ठाकुर, रंजीत वर्णवाल, मनराज, धर्मेंद्र, चिंता देवी, मानिक सिंह, रीतू रानी सिंह, आरएन ओझा, कृष्णा महतो, मायावती देवी, अशोक, अर्चना, दिलीप, कमलेश, लक्ष्मी यादव आदि शामिल थे.
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श आज भी प्रासंगिक
चास: चास में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनायी. नेतृत्व चास नगर उत्तरी मंडल के अध्यक्ष पन्नालाल कांदू ने किया. बाइपास रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मिठाई बांटी. वहीं भाजपा चास नगर दक्षिणी मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने […]

चास: चास में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम से मनायी. नेतृत्व चास नगर उत्तरी मंडल के अध्यक्ष पन्नालाल कांदू ने किया. बाइपास रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर मिठाई बांटी.
पं दीनदयाल की जीवनी प्रेरणादायी : जैनामोड़. जरीडीह प्रखंड के चिलगड्डा, तुपकाडीह व जैनामोड़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी गयी. मुख्य अतिथि के तौर पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा : पंडित दीनदयाल की जीवनी प्रेरणादायी है. मौके पर सांसद प्रतिनिधि मुकुंद मुरारी, शंकर रजक, हीरालाल महतो, पूर्व पंसस धीरेंद्रनाथ साव, पार्वती देवी, रेशमी देवी, दिनेश महतो, सतीश महतो, भोला हजाम, सुजीत मंडल, उत्पल मंडल, बिनोद महतो, मदन महतो आदि मौजूद थे.
श्रमदान से की गयी यमुना नाला की सफाई : कसमार. नेहरू युवा केन्द्र संगठन, बोकारो की ओर से सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर बरईकला पंचायत के करकट्टा स्थित यमुना नाला की सफाई की गयी. इसमें बोकारो जिले के कई प्रखंड से लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान पौधरोपण भी किया गया. मौके पर एनवाइके के बोकारो जिला समन्वयक गोपाल चंद्र ओझा , अशोक लाल , प्रकाश महतो , अनिल कालिंदी , कौशल्या देवी व अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
पेटरवार. पेटरवार स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पेटरवार प्रखंड भाजपा अध्यक्ष असीत कुमार बनर्जी ने की़ मौके पर पूर्व विधायक छत्रुराम महतो, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गुणानंद महतो, पेटरवार प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि शांतिलाल जैन, भाजयुमो अध्यक्ष राजेश नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रह्लाद महतो, अनिल स्वर्णकार, नागेश्वर सिंह, मुकेश ओझा, बेनीलाल महतो, प्रदीप ठाकुर, ललन प्रसाद आदि मौजूद थे़ धन्यवाद ज्ञापन मनोज शर्मा ने किया.
बरमसिया. चंदनकियारी भाजपा बरमसिया मंडल ने सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रमन महथा ने की. मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष लकेश साहनी, व्योमकेश सिंह, प्रदीप माझी, डाॅक्टर गोप आदि उपस्थित थे.