फुसरो. फुसरो नप क्षेत्र के पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित मिलन मार्केट के निकट एवं फुसरो बाजार के मिश्रा मार्केट में सोमवार को दो लाइसेंसी मीट दुकानों का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन बेरमो बीडीओ व नप के प्रभारी कार्यकारी पदाधिकारी अखिलेश कुमार और युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष आर उनेश ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर प्रभारी इओ श्री कुमार ने लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं करनेवालों को शीघ्र आवेदन करने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने उद्घाटित दुकानों के संचालक से 29 सितंबर तक व्यवसाय शुरू करने को कहा.
लाइसेंस से राहत की आस : युवा व्यवसायी संघ फुसरो के अध्यक्ष श्री उनेश ने कहा कि बिना लाइसेंस के बुचड़खाना नहीं चलाने पर लगे सरकारी प्रतिबंध के कारण फुसरो बाजार के सैकड़ों दुर्गा, मीट दुकानदार लाइसेंस के अभाव में बेरोजगार को गये हैं. काफी प्रयास और कानूनी प्रक्रिया के तहत दो दुर्गा दुकानों को नप ने लाइसेंस निर्गत किया है.
मौके पर डालेश्वर महतो उर्फ कैलाश, जागेश्वर महतो उर्फ किशोर के अलावे वार्ड पार्षद राधा देवी, युवा व्यवसायी संघ के सचिव गुरुपद प्रजापति, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ राजा, भाजयुमो फुसरो नगर अध्यक्ष वैभव चौरसिया, लाल मोहन महतो, मनोज रविदास, होरील महतो, नरेश महतो, सरयू गुप्ता, बदरी महतो, रामनाथ राम, संगम, राहुल कुमार, विवेक सिंह, हरिश शर्मा, विवेक चौरसिया, सुरेश महतो, दीनानाथ प्रसाद, अनिल कुमार, फुलेश्वर महतो, विजय, सोनू, रंजीत, सत्यम मिश्रा, नागेंद्र सिंह, पितांबर महतो, पवन कुमार आदि लोग मौजूद थे.
