जबकि डीएवी कोयलानगर को राज्य में नौवां एवं शहर में दूसरा स्थान मिला है. रैकिंग में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लेकर बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को भी शामिल किया गया है, जिसमें डीपीएस को कुल 1500 में 1009 एवं डीएवी कोयला नगर को 1003 अंक दिये गये हैं. इसी तरह देश में डीपीएस धनबाद को 149वां एवं डीएवी कोयला नगर को 155वां स्थान मिला है. यह मैगजीन स्कूलों में प्रतिष्ठित मानी जाती है.
द ह्यूमन डेवलपमेंट की पत्रिका ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ ने जारी की रैंकिग, राज्य में डीपीएस बोकारो को पहला रैंक
धनबाद. द ह्यूमन डेवलपमेंट मैगेजीन ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ ने वर्ष 2017 के लिए स्कूलों की रैंकिंग जारी की है. इसमें डीपीएस बोकारो को 1085 अंकों के साथ राज्य में पहला एवं देश में 81वां स्थान मिला है. जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल, धनबाद को राज्य में आठवां एवं शहर में पहला स्थान मिला है. जबकि डीएवी कोयलानगर […]

धनबाद. द ह्यूमन डेवलपमेंट मैगेजीन ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ ने वर्ष 2017 के लिए स्कूलों की रैंकिंग जारी की है. इसमें डीपीएस बोकारो को 1085 अंकों के साथ राज्य में पहला एवं देश में 81वां स्थान मिला है. जबकि दिल्ली पब्लिक स्कूल, धनबाद को राज्य में आठवां एवं शहर में पहला स्थान मिला है.
रैंकिंग में डीपीएस बोकारो को राज्य में पहला रैंक : डीपीएस बोकारो को 1085 अंकों के साथ राज्य में पहला एवं देश में 81वां स्थान मिला है. इसी तरह चिन्मया विद्यालय को 1038 अंकों पर राज्य में सातवां एवं देश में 123वां स्थान मिला है. डीएवी सीसीएल कथारा बोकारो को 982 अंकों पर राज्य में 12वां एवं देश में 176वां स्थान दिया गया है. द पेंटीकॉस्टल एसेंबली स्कूल को 961 अंकों पर राज्य में 15वां एवं देश में 192वां स्थान मिला है. जबकि श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच को 931 अंकों पर राज्य में 18वां एवं देश में 214वां स्थान दिया गया है.